फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central Service Rules: BJP office was going to protest, police stopped

केंद्रीय सेवा नियम: विरोध के लिए जा रहे थे भाजपा कार्यालय, पुलिस ने रोका

Tue, 29 Mar 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Central Service Rules: BJP office was going to protest, police stopped
पुलिस की ओर से लगाए गए बेरिकेड्स। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के कर्मचारियों को केंद्रीय सेवा नियम से जोड़ने को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। यूटी चंडीगढ़ सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारी शाम को सेक्टर-34 में ग्राउंड के पास एकत्रित हुए और प्रशासन व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

विरोध जताने के लिए कर्मचारी सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय की तरफ रवाना हुए लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। रोके जाने के बाद कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में पुलिस के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी कार्यालय कमलम जाकर ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा नियम वापस लिया जाए या इन नियमों में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाई जाए। समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए। ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए। ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। प्रदर्शन में फेडरेशन के प्रधान रंजीत मिश्रा, महासचिव सुखबीर सिंह, उपाध्यक्ष किरण बाला, उप प्रधान मयंक, सचिव तालिब हुसैन, भूपेंद्र सिंह, तरलोचन सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन

गृहमंत्री की घोषणा से अनुबंध कर्मचारियों में रोष
ऑल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को बैठक कर केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा नियम लागू करने का मुद्दा उठाया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में इस आदेश पर रोष जताया और कहा कि शहर में 20 हजार से ज्यादा अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारी हैं, उनके बारे में नहीं सोचा गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनके सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित कदम नहीं उठाया गया तो व्यापक आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, अरुण सूद और सत्यपाल जैन समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र लिखेंगे। बैठक में कर्मचारी संघ के प्रधान अशोक कुमार, उप-प्रधान प्रभुनाथ शाही और महासचिव शिव मूरत यादव के साथ सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed