{"_id":"667230e7e71bacbe16068708","slug":"central-officials-dominate-ut-administration-now-only-three-ias-officers-from-punjab-haryana-are-left-chandigarh-news-c-16-pkl1043-448548-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: यूटी प्रशासन में केंद्र के अधिकारियों का दबदबा, अब पंजाब-हरियाणा के सिर्फ तीन आईएएस बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: यूटी प्रशासन में केंद्र के अधिकारियों का दबदबा, अब पंजाब-हरियाणा के सिर्फ तीन आईएएस बचे
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में अब केंद्र सरकार के अधिकारियों का दबदबा बढ़ गया है। वित्त सचिव डॉ. विजय नामदेवराव जाड़े बुधवार को कार्यमुक्त हो सकते हैं। उनके जाने के बाद चंडीगढ़ में पंजाब कैडर के दो और हरियाणा कैडर के सिर्फ एक आईएएस रह जाएंगे। अन्य सभी अधिकारी एजीएमयूटी और दानिक्स कैडर के हैं। मंगलवार को पहली बार केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) की अधिकारी अनुराधा चगती ने चंडीगढ़ ज्वाइन किया है। वह स्वास्थ्य सचिव अजय चगती की पत्नी हैं। अनुराधा ने चंडीगढ़ के जीसीजी-11 से ही पढ़ाई की है। पहली बार चंडीगढ़ में सीएसएस अधिकारी की तैनाती की गई है।
आमतौर पर केंद्र सरकार से एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी ही चंडीगढ़ में भेजे जाते थे। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर अधिकारी बुलाए जाते रहे हैं, लेकिन वर्ष 2022 से चंडीगढ़ में केंद्र के अलग-अलग कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति शुरू हो गई थी। मार्च 2022 में दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन एवं द्वीप तथा दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा (दानिक्स) कैडर के दो अधिकारियों ने चंडीगढ़ ज्वाइन किया और अब सीएसएस कैडर की भी चंडीगढ़ प्रशासन में एंट्री हो गई है। सीएसएस कैडर की अधिकारी अनुराधा एस चगती ने मंगलवार को चंडीगढ़ प्रशासन ज्वाइन कर लिया। उन्हें हॉस्पिटैलिटी विभाग और समाज कल्याण विभाग के सचिव, चाइल्ड एंड वुमन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और एस, बीसी एंड माइनॉरिटी फाइनेंशियल एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी भी दी गई है। आदेश के अनुसार अभिजीत विजय चौधरी से सिटको के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद लेकर हरी कल्लीकट्ट को सौंपा गया है। प्रशासक के सलाहकार सलाहकार राजीव वर्मा की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
डॉ. अमित अग्रवाल गृह सचिव और वित्त सचिव के लिए अमित ढाका के नाम की चर्चा
बुधवार को वित्त सचिव के कार्यमुक्त होने के बाद चंडीगढ़ में गृह सचिव और वित्त सचिव का पद खाली हो जाएगा। हालांकि इन दोनों पदों को भरने के लिए पंजाब और हरियाणा से आईएएस अधिकारियों का पैनल प्रशासन को मिल चुका है। गृह सचिव के लिए 2003 बैच के आईएएस डॉ अमित अग्रवाल के नाम की चर्चा है। वह वर्तमान में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएन) के मैनेजिंग डायरेक्टर, डेवलपमेंट एंड पंचायत डिपार्टमेंट के कमिश्नर और सेक्रेटरी समेत हरियाणा के मुख्यमंत्री के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वित्त सचिव के लिए 2006 बैच के अमित ढाका के नाम की चर्चा है। वह पंजाब में कार्मिक विभाग के सचिव के पद पर तैनात हैं।