फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   central minister statement on Pathankot attack, the government will attempt to extradite

पठानकोट हमले पर केंद्रीय मंत्री का बयान, सरकार अब करेगी ये अहम प्रयास

Tue, 20 Dec 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 20 Dec 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
central minister statement on Pathankot attack, the government will attempt to extradite
क‌िरण र‌िज‌िजू

पठानकोट हमले में एनआईए द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर समेत चारों आरोपी पाकिस्तान में हैं। 

विज्ञापन


उनको काबू करने के लिए अब रेड कार्नर नोटिस जारी किया जाएगा, साथ ही उनके प्रत्यर्पण के प्रयास भी शुरू किए जाएंगे। रिजीजू मंगलवार को लाडोवाल में एनडीआरएफ की सातवीं बटालियन के हेडक्वार्टर के नींव पत्थर रखने के दौरान आयोजित समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान रिजीजू ने कहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कुछ असामाजिक तत्व गड़बड़ी फैलाना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकस हैं। कुछ तत्व पंजाब को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अकाली भाजपा सरकार विकास पर लगातार फोकस कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान ही आतंकवादियों को पनाह दे रहा है। ऐसे में पाक को भी सोचना होगा, क्योंकि यदि वह सांप को पालेगा तो सांप उसे ही डसेगा। पिछले दिनों इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भी पाकिस्तान में आतंक के पनपने को लेकर बात की थी।

'नोटबंदी पर जनता को धीरे-धीरे मिलेगी राहत'

central minister statement on Pathankot attack, the government will attempt to extradite
किरन रिजिजू - फोटो : फाइल फोटो

नोटबंदी पर आम जनता को हो रही मुश्किल पर रिजीजू ने कहा कि पचास दिन पूरे होने को हैं। इसके बाद धीरे-धीरे समस्याएं खत्म हो जाएंगी। दूसरे लोगों को इसका खूब फायदा मिलेगा। 

रिजीजू ने कहा कि नोटबंदी से टेरर फंडिंग खत्म हो गई है, इससे आतंकवादियों की कमर टूट गई है। आठ नवंबर के बाद से फर्जी करेंसी बंद हो गई है। नार्थ ईस्ट में सक्रिय माओवाद से जुड़े साठ से अधिक संगठनों के पास जमा पुरानी करेंसी रद्दी हो गई हैं, वे किसी तरह देश में घुसने और करेंसी बदलने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश मजबूत और सुरक्षित हुआ है। 

भारत-पाक सीमा पर आए दिन आतंकी घटनाएं, नशे की तस्करी, जवानों के शहीद होने पर रिजीजू ने कहा कि पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा को तकनीकी सोल्यूशन से सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसका पायलट प्रोजेक्ट टिकमपुर में चल रहा है। आने वाले कुछ माह में सीमा को तकनीकी तौर पर सुरक्षित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।  

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर रिजीजू बोले कि इससे साफ हो गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले पर जनता ने अपनी मोहर लगा दी है। मोदी सरकार का कामकाज जनता को पसंद आ रहा है। इससे पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed