{"_id":"582deb554f1c1b39298ff269","slug":"central-minister-attack-on-captain-not-sent-the-resign-in-correct-format","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार, बोलीं- सही फार्मेट में नहीं भेजा इस्तीफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार, बोलीं- सही फार्मेट में नहीं भेजा इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
करतीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि कैप्टन ने इस्तीफा देने का ड्रामा रचा है क्योंकि उन्होंने अब तक सही फार्मेट में अपना इस्तीफा जमा ही नहीं कराया है।
विज्ञापन
वीरवार को जारी एक बयान में हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने माननीय अदालत का फैसला आते ही मगरमच्छ की तरह आंसू बहाते हुए इस्तीफा देने का ऐलान किया लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी उन्होंने जरूरी फार्मेट पर अपना इस्तीफा जमा नहीं कराया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह हास्यस्पद बात है कि पंजाब कांग्रेस के पढ़े लिखे प्रधान लोगों को मूर्ख बनाने के लिए इस्तीफे का ड्रामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
'ई-मेल में इस्तीफे की बात लिखी, दस्ती इस्तीफा नहीं भेजा'
captain amrinder singh
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि कैप्टन द्वारा इस्तीफा दिया ही नहीं गया है बल्कि कैप्टन ने केवल एक ई-मेल भेज कर कहा है कि वे एसवाईएल नहर के फैसले के विरोध में संसद से इस्तीफा देते हैं।
जबकि कैप्टन अमरिंदर यह ?अच्छी तरह जानते हैं कि इस्तीफा लोकसभा स्पीकर को दस्ती सौंपकर वैरीफाई करवाना पड़ता है। हरसिमरत ने कहा कि सच तो यह है कि विधानसभा चुनाव में हारने की स्थिति में कैप्टन अमरिंदर अपनी लोकसभा सीट बचाए रखना चाहते हैं।
इसी लिए उन्होंने अब तक लोकसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा नहीं भेजा है।
जबकि कैप्टन अमरिंदर यह ?अच्छी तरह जानते हैं कि इस्तीफा लोकसभा स्पीकर को दस्ती सौंपकर वैरीफाई करवाना पड़ता है। हरसिमरत ने कहा कि सच तो यह है कि विधानसभा चुनाव में हारने की स्थिति में कैप्टन अमरिंदर अपनी लोकसभा सीट बचाए रखना चाहते हैं।
इसी लिए उन्होंने अब तक लोकसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा नहीं भेजा है।