फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central government instructions must implement in schools, Administrator Badnore Said

यूटी प्रशासक बदनौर ने सुनाया फरमान, कहा- स्कूलों में केंद्र सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन हो

Tue, 22 Sep 2020 01:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 22 Sep 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Central government instructions must implement in schools, Administrator Badnore Said
V P Singh Badnore - फोटो : SELF
चंडीगढ़ में सोमवार से नौवीं से 12वीं तक के सरकारी स्कूल खुल गए हैं। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल को आदेश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का स्कूलों में सख्ती से पालन हो। इसके अलावा बदनौर ने शिक्षकों को भी सलाह दी है कि वह समय-समय पर अपनी कोरोना जांच कराते रहें।
विज्ञापन


प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ सोमवार को एक समीक्षा बैठक की। प्रशासक ने स्वास्थ्य सचिव को आदेश दिए कि कोरोना के मरीज जो घर पर रह रहे हैं, उनके लिए एंबुलेंस की व्यवस्था मौजूद हो ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनको जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


बदनौर ने विशेष स्वास्थ्य सचिव को कहा कि वह जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16, पीजीआई और ट्राइसिटी के विभिन्न अस्पतालों के संपर्क में रहें ताकि अगर किसी भी कोरोना के मरीज को डायलिसिस की आवश्यकता हो तो उसे समय पर इस सुविधा का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शहर में अब तक 5 लाख बार आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया जा चुका है। इसके अलावा डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर जी दीवान ने बताया कि शहर में अब तक 65,825 लोग डिजिटल हेल्थ कार्ड हासिल कर चुके हैं।

पीजीआई में कोरोना के 192 गंभीर मरीज
बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर जगतराम भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पीजीआई के नेहरू एक्सटेंशन सेंटर में कोरोना के 192 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 63 चंडीगढ़, 61 पंजाब, 38 हरियाणा और 18 हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। बताया कि उनकी तरफ से लिए गए 728 कोरोना के सैंपल में से चंडीगढ़ के 79 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रो. जगतराम ने बताया कि पीजीआई में कोरोना के मरीजों के लिए 400 बेड की व्यवस्था कर ली गई है।


बैठक में जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि उनके द्वारा लिए गए 693 कोरोना के सैंपल में से 129 पॉजिटिव मिले हैं। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर जी दीवान ने बताया कि उन्होंने कोरोना के 1919 टेस्ट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की भी शुरूआत की है। शहर में अब तक 34288 बच्चों को टीका लगाया गया है और घर-घर जाकर बच्चों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed