फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central Government Immediately Call Parliament Winter Session Says Punjab Congress Chief Sunil Jakhar

पंजाब : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ बोले- केंद्र सरकार संसद का शीतकालीन सत्र तुरंत बुलाए

Sun, 13 Dec 2020 11:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Dec 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Central Government Immediately Call Parliament Winter Session Says Punjab Congress Chief Sunil Jakhar
सुनील जाखड़ । - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे उन सांसदों से शनिवार को मुलाकात की, जो किसानों के मसले पर संसद का शीतकालीन सत्र तुरंत बुलाए जाने की मांग कर रहे हैं। जाखड़ ने भी केंद्र सरकार से मांग की है कि वह लोकतंत्र को खत्म करने की अपनी नीति का त्याग कर बिना देरी संसद सत्र बुलाए।

विज्ञापन


सुनील जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार विरोधी दलों के सवालों के जवाब देने से भाग रही है और इतिहास में पहली बार हो रहा है कि संसद का शीतकालीन सत्र ही नहीं बुलाया जा रहा। ऐसा कर मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। अगर संसद में चर्चा ही नहीं करनी तो नया संसद भवन बनाने का क्या लाभ। उन्होंने कहा कि जब बिहार चुनाव के दौरान कोरोना का असर नहीं हुआ तो क्या सिर्फ सांसदों के एकत्र होने भर से कोरोना फैल जाएगा।
विज्ञापन



सुनील जाखड़ ने कहा कि संवाद लोकतंत्र का आधार है लेकिन मोदी सरकार सिर्फ अपने मन की बात लोगों को बताने में यकीन रखती है और लोगों की बात सरकार सुन नहीं रही है। यही कारण है कि आज लाखों किसान दिल्ली की सड़कों पर कड़ाके की ठंड में संघर्ष कर रहे हैं। इस अवसर पर एक अन्य सवाल के जवाब में जाखड़ ने कहा कि इन कानूनों के बनाने के समय अकाली दल ने एक कुर्सी के लालच में पंजाब के किसानों के साथ धोखा किया है। इसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल के नेता तो स्वयं कॉरपोरेट हैं, जिन्होंने बेशक सारी उम्र किसानों के नाम पर राजनीति की लेकिन जब समय आया तो किसानों से धोखा कर गए। इस अवसर पर सांसद जसवीर सिंह गिल, विधायक कुलबीर सिंह जीरा, कुलजीत सिंह नागरा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed