फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Center stopped investigation in case of Sidhu Moosewala mother Charan Kaur giving birth through IVF

Punjab: मूसेवाला की मां के बच्चे को जन्म देने के मामले में केंद्र ने जांच रोकी, कहा- यूके में हुआ ट्रीटमेंट

Thu, 04 Apr 2024 10:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 10:13 AM IST
सार

29 मई 2022 को गांव जवाहरके में गैंगस्टरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला अपने माता-पिता का इकलौता बच्चा था और उसके कत्ल के बाद बुजुर्ग परिजनों का कोई सहारा नहीं था। इसी के चलते मूसेवाला की माता चरण कौर ने 58 साल की उम्र में नवीनतम तकनीक आईवीएफ के माध्यम से बेटे को जन्म दिया है। 

विज्ञापन
Center stopped investigation in case of Sidhu Moosewala mother Charan Kaur giving birth through IVF
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की ओर से यूके में आईवीएफ ट्रीटमेंट के जरिये बच्चे को जन्म देने के मामले में केंद्र सरकार ने जांच रोक दी है। बच्चे के जन्म पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जांच कर रिपोर्ट तलब की गई थी। इस पर पंजाब सरकार और विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार को घेरा था। अब केंद्र ने इस मामले में जांच प्रक्रिया पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन


केंद्र का कहना है कि क्योंकि यह आईवीएफ ट्रीटमेंट यूके में हुआ है, ऐसे में इस मामले में कोई जांच की जरूरत नहीं है। चरण कौर ने बच्चे को जन्म सिर्फ भारत में दिया, जबकि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) का सारा इलाज उन्होंने इंग्लैंड के लंदन से करवाया था। 
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा- स्वास्थ्य विभाग ने उनसे सिर्फ एक बार पूछताछ की। उसके बाद विभाग ने कोई सवाल नहीं किया। चरण कौर ने बठिंडा के अस्पताल में 17 मार्च को बच्चे को जन्म दिया था। बलकौर सिंह अपनी पत्नी चरण कौर के साथ नवंबर 2022 में यूके गए थे। यूके में आईवीएफ करवाने वाली महिला की उम्र को लेकर कोई पाबंदी नहीं है, जिसके चलते सरकार ने उक्त जांच बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed