फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Center of Excellence launched to promote Hockey, Boxing and Rowing

Chandigarh: खेलो इंडिया ने सेक्टर 42 में बनाया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हॉकी, मुक्केबाजी और रोइंग को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 13 Aug 2022 02:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 02:36 AM IST
सार

मुक्केबाजी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए द्रोणाचार्य अवार्डी और पूर्व मुक्केबाज रहे शिव सिंह को चुना गया है। इन्होंने सेक्टर-42 के मुक्केबाजी रिंग में खिलाड़ियों को तराशने का काम शुरू कर दिया है। इनके पास अभी कुल सात खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Center of Excellence launched to promote Hockey, Boxing and Rowing
हॉकी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉकी, मुक्केबाजी, रोइंग खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया ने चंडीगढ़ के सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना दिया है। भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने इन तीनों खेलों के लिए शहर को चुना है। यहां पर देशभर से हॉकी, मुक्केबाजी, रोइंग के खिलाड़ियों को चुनकर लाया जा रहा है। इन खिलाड़ियों को बेहतरीन कोच प्रशिक्षण देकर तराशने का काम करेंगे। खिलाड़ियों को बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे यह खिलाड़ी नेशनल टीमों का हिस्सा बनते हुए देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल बटोर कर लाएं।

विज्ञापन

नामी कोच दे रहे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण

मुक्केबाजी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए द्रोणाचार्य अवार्डी और पूर्व मुक्केबाज रहे शिव सिंह को चुना गया है। इन्होंने सेक्टर-42 के मुक्केबाजी रिंग में खिलाड़ियों को तराशने का काम शुरू कर दिया है। इनके पास अभी कुल सात खिलाड़ी हैं जिनमें पांच लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। सेक्टर-42 के हॉकी स्टेडियम में हॉकी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है। हॉकी के वरिष्ठ कोच गुरमिंदर सिंह की निगरानी में 14 लड़के और पांच लड़कियां अभ्यास कर रही हैं। वहीं, रोइंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आठ खिलाड़ी हैं जिनमें सात लड़के और एक लड़की है। इन खिलाड़ियों को सुखना लेक पर कोच अरविंदर सहगल कोचिंग दे रहे हैं।

विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की सुविधा

तीनों खेलों के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए देश के कई राज्यों में ट्रायल लिए गए। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता जांचने के लिए कोच भी मौजूद रहे। बेहतरीन दमखम दिखाने के बाद चयनित हुए खिलाड़ियों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चुना गया। कोचों ने इन खिलाड़ियों को तराशने का काम शुरू कर दिया है। इन खिलाड़ियों के लिए सेक्टर-42 में हॉस्टल की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed