फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Center in-charge absent without notice.. Vaccination stalled for two days in Dadwa

केंद्र प्रभारी बिना सूचना के गैरहाजिर.. दड़वा में दो दिन से टीकाकरण ठप

Sun, 01 Aug 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Center in-charge absent without notice.. Vaccination stalled for two days in Dadwa
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग एक ओर कोरोना टीकाकरण अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए दिनरात प्रयास कर रहा है। वही, दूसरी तरफ टीकाकरण केंद्र पर लापरवाही के कारण लोगों को बिना टीका लगाए लौटना पड़ रहा है। ऐसा मामला सामने आया है दड़वा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर। जहां केंद्र प्रभारी के बिना सूचना गैरहाजिर रहने से शुक्रवार और शनिवार को कोरोना टीकाकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

बिना सूचना टीकाकरण बंद होने से वहां टीका लगवाने आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। जीरकपुर, बलटाना, ढकोली से आए लोग टीका न लगने से काफी रोष में थे। उनका कहना है कि एक तरफ तो जल्द से जल्द टीका लगवाने के लिए कहा जा रहा है और दूसरी ओर सुविधा बंद कर जनता को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
कार्रवाई की चेतावनी भी बेकार
टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए निदेशक स्वास्थ्य ने चंद दिन पहले ही सभी चिकित्सा अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि केंद्र से बिना टीका लगवाए एक भी लाभार्थी के लौटने पर केंद्र प्रभारी जिम्मेदार होगा। उस पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके बावजूद इस तरह की लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
केंद्र पर टीकाकरण न होने संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर वहां से लोग बिना टीका लगवाए लौटे हैं तो केंद्र प्रभारी से इसका स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
- डॉ. वीके नागपाल, चिकित्सा अधीक्षक जीएमएसएच- 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed