फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News: Centre asks for list of frontline corona warriors for vaccination of covid-19

कोरोना : टीकाकरण के लिए जीएमएसएच-16 ने 1000 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची भेजी

Mon, 16 Nov 2020 02:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 16 Nov 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh News: Centre asks for list of frontline corona warriors for vaccination of covid-19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कोरोना के संक्रमण के बीच राहत भरी खबर आई है। केंद्र सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए चंडीगढ़ के सरकारी और निजी अस्पतालों के फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स का डाटा मांगा है। इसके अंतर्गत जीएमएसएच-16 ने प्रथम चरण में एक हजार फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों का रिकॉर्ड केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इसी क्रम में जीएमसीएच-32 और पीजीआई से भी डाटा अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन


जीएमएसएच-16 के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस की संभावित वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के नामों की लिस्ट मांगी है। जानकारी के मुताबिक, वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने अगले साल जुलाई महीने तक 20 से 25 करोड़ लोगों के टीकाकरण का खाका तैयार किया है। जिन फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को पहले वैक्सीन दी जानी है, उनमें सरकारी और निजी डॉक्टरों के साथ ही नर्स और आशा कार्यकर्ता भी शामिल हैं। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर्स, एलोपैथिक डॉक्टर्स, टीचिंग और नॉन टीचिंग डॉक्टर्स, आयुष डॉक्टर्स भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल पर अपलोड की जा रही डिटेल
फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों की लिस्ट में प्राइवेट और सरकारी दोनों अस्पतालों के कर्मचारियों का नाम शामिल होगा। इस लिस्ट को Electronic Vaccine Intelligence Network (E-VIN) पर तैयार किया जा रहा है। इसे सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल COVID Vaccine Beneficiary Management System पर अपलोड किया जा रहा है।

जीएमएसएच-16 से भेजी गई लिस्ट

  • 250 डॉक्टर
  • 500 नर्सिंग स्टाफ
  • 50 टेक्निकल स्टाफ
  • 200 सफाई कर्मचारी व अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed