फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Celebrity Cricket League Fourth Day, Heavy Rain in Chandigarh

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग: बारिश ने धो डाले मैच, अब दिल्ली में होगा फाइनल, सितारों ने जमकर की मस्ती

Sun, 03 Mar 2019 09:57 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 03 Mar 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Celebrity Cricket League Fourth Day, Heavy Rain in Chandigarh
क्रिकेट ग्राउंड
सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बारिश के चलते धुल गए। यह मुकाबले शनिवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने थे। सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू  हो गई। बारिश के चलते आयोजकों ने पिच को तिरपाल से ढक दिया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला चार बजे शुरू होना था जबकि दूसरा सेमीफाइनल 6 बजे से था लेकिन बारिश के ये मुकाबले नहीं हो सके।
विज्ञापन


इसी तरह रात 8 बजे फाइनल मुकाबला खेला जाना था लेकिन मैदान गीला होने और सेमीफाइनल मुकाबले के चलते फाइनल मुकाबला भी नही हो पाया। अब दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले सोमवार को दिल्ली में सोमवार खेले जाएंगे। बता दें कि चार दिवसीय सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में बॉलीवुड और पॉलीवुड के सितारों से सजी कुल 6 टीमों ने शिरकत की।   
विज्ञापन


सितारों ने बारिश का जमकर लिया आनंद लिया
बारिश की वजह से शनिवार को सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग कोई भी मैच नहीं हो पाया। लेकिन बॉलीवुड सितारों ने क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर- 16 में बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। सितारों ने स्टेडियम के वीवीआईपी लाउंज में बैठकर बारिश का आनंद लेते हुए लजीज पकवानों का आनंद लिया। शनिवार को बिग बॉस के फाइनल में पहुंचने वाले क्रिकेटर श्रीसंत भी यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भी इस मौके पर जमकर मस्ती की। इस मौके पर अभिनेता बॉबी देयोल, सोनू सूद, सुहैल खान, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, जस्सी गिल, अभिनेता साकिब सलीम, वरुण बडोला सहित कई फिल्म और टीवी अभिनेता मौजूद थे। इस मौके पर क्रिकेटर श्रीसंत को देखकर दर्शकों में उत्साह देखते ही बनता था। हालांकि बारिश की वजह से वे मैदान में नहीं आए। लाउंज के पास दर्शकों ने उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed