फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   celebrate aajadi ka Amrit mahotsav

धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Wed, 17 Aug 2022 02:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
celebrate aajadi ka Amrit mahotsav
सवतंत्रता दिवस के मौके पर सेकंड बेस्ट मार्च पास की ट्रॉफी जीतने के बाद सेलिब्रेट करती एनसीसी की क - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर में आजादी का अमृत महोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया और सलामी ली। उन्होंने मंच से सभी कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अब काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाला कोई भी होगा, उसे सजा मिलेगी। कार्यक्रम में वायुसेना के करतब आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।
विज्ञापन

कोविड के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस का समारोह पूर्ण रूप से आयोजित हुआ। इसमें आम लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। सुबह 9 बजे प्रशासक द्वारा तिरंगा फहराने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राष्ट्रगान के बाद प्रशासन ने सलामी ली और फिर परेड हुई। प्रशासन की तरफ से कई स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को आमंत्रित किया गया था। प्रशासक उन सभी से मिले और शॉल ओढ़ाकर उनका धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने 31 कर्मचारियों व शहर के नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भी सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देकर की। प्रशासन ने अपने भाषण में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बिजली के स्मार्ट मीटर, इलेक्ट्रिक बस, नए स्कूल, संपर्क केंद्र आदि का जिक्र किया। कहा कि जलवायु परिवर्तन से धरती माता को बचाने के लिए हमें दैनिक दिनचर्या में स्मार्ट प्रक्रियाओं को अपनाना होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह प्रकृति के रक्षक बने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण स्थापित करें।
विज्ञापन

प्रशासक ने परेड ग्राउंड से प्रशासन व अन्य सरकारी कर्मचारियों को एक संदेश देने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार बहुत बड़ा मुद्दा है। प्रशासन ने भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है। काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है, जो भी इन सिद्धांतों का सम्मान नहीं करेगा और गलत आचरण में लिप्त होगा, उसे कानून के अनुसार कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह नियम हर व्यक्ति के लिए समान होगा, चाहे वह कोई भी हो। प्रशासक ने खेल क्षेत्र को प्रोत्साहन देने की बात कही और घोषणा की है कि खेलो इंडिया के महिला खिलाड़ियों के लिए सेक्टर-18 में एक हॉस्टल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी कई वादों को पूरा किया जाना बाकी
प्रशासक ने कहा कि कई वादों को पूरा किया गया है, लेकिन अभी भी कई वादों को पूरा किया जाना बाकी है। उन वादों को वास्तविकता में बदलने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करते रहना होगा। कहा कि इस शहर के निवासी बेहद जागरूक है और वास्तव में शहर के विकास के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि मौलीजागरां, किशनगढ़, सेक्टर-12, रायपुर कलां और मक्खन माजरा में नए स्कूल बने हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी सभी बच्चों को समग्र शिक्षा प्रदान करने में एक उत्कृष्ट कदम है। प्रशासन की प्रतिबद्धता सभी स्कूलों को हाईटेक सुविधाओं के साथ स्मार्ट बनाना है और उनके पाठ्यक्रम में इनोवेटिव एजुकेशन को शामिल करना है। प्रशासक में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी लोगों को जानकारी दी। कहा कि जिन लोगों ने अभी तक प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाया है, वह जल्द लगवा लें।

वायुसेना ने सभी को किया दंग, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन
स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वायुसेना की तरफ से किए गए दो हैरतअंगेज करतब रहे। प्रशासक के सलामी लेने के बाद वायुसेना ने चिनूक से फूलों की वर्षा की। कुछ देर के लिए ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे फूलों की बारिश हो रही हो। इसके बाद वायुसेना के कई जांबाजों ने एक के बाद एक पैराशूट की मदद से परेड ग्राउंड में उतरे। यह सभी 8000 फीट की ऊंचाई से कूदे और तिरंगे के पैराशूट की मदद से सभी परेड ग्राउंड में उतरे। यह करतब देखकर सभी दंग रह गए। प्रशासक ने उनकी प्रशंसा की और सम्मानित भी किया। कोविड के बाद पहली बार स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाती एक डांस फ्यूजन जीएमएसएसएस-21 की तरफ से प्रस्तुत किया गया। सेंट जोसेफ स्कूल ने भांगड़ा प्रस्तुत किया, जिस पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। सेक्टर-31 के ग्रिड की तरफ से विशेष बच्चों ने भी एक प्रस्तुति दी, जिसकी खूब सराहना हुई।
इन्हें मिला पुरस्कार
----------------------
ओवरऑल ट्रॉफी - पंजाब पुलिस-1
पुलिस
-----------
पहला: पंजाब पुलिस
दूसरा: चंडीगढ़ पुलिस महिला
तीसरा: चंडीगढ़ पुलिस पुरुष
सिविल डिफेंस, होमगार्ड और फायर सर्विस
--------------
पहला: चंडीगढ़ फायर सर्विस
दूसरा: होम गार्ड
तीसरा: सिविल डिफेंस
एनसीसी
पहला: आर्मी विंग ब्वॉय
दूसरा: आर्मी विंग गर्ल्स
तीसरा: एयर विंग
रोड सेफ्टी और स्काउट
------------------
पहला: जीएमएसएसएस-40
दूसरा: जीएमएसएसएस-20
तीसरा: जीएमएसएसएस-23
एनएसएस ब्वॉय एंड गर्ल्स
--------------------
पहला: श्री गुरु हरिकृष्ण स्कूल
दूसरा: जीजीएमएसएसएस-18
तीसरा: शिवालिक पब्लिक स्कूल
स्कूल बैंड
------------
पहला: जीएमएसएसएस-10
दूसरा: जीएमएसएसएस-33
तीसरा: मोती राम आर्य स्कूल
सांस्कृतिक कार्यक्रम
---------------
पहला: जीएमएसएसएस-21
दूसरा: सेंट जोसेफ स्कूल
तीसरा: ग्रिड-31 और योग कॉलेज-23
चौथा: जीएमएसएसएस-एमएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed