फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CCTV cameras will soon be installed in the market; the Secretary reviewed the work to be done in the meeting.

Chandigarh News: मंडी में जल्द लगेगा सीसीटीवी कैमरा, सचिव ने बैठक में होने वाले कार्यों की समीक्षा की

Sun, 21 Sep 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will soon be installed in the market; the Secretary reviewed the work to be done in the meeting.
चंडीगढ़। सेक्टर-26 मंडी में चल रहे विकास और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा के लिए शनिवार को स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के सचिव हरि कल्लीकट ने बैठक की। बैठक में सीमेंट से बनी सड़क, एलईडी लाइट्स और हाई मास्ट सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि जल्द ही मंडी में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा और हाई मास्क लाइट भी लग जाएगी।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर पवित्र सिंह ने बताया कि मंडी में सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। अनधिकृत रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया जा रहा है। भीड़ कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान सचिव ने सभी विभागों को हाईकोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन करने और काम तय समय पर पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन



जल्द लगाए जाएंगे हाई मास्ट और सीसीटीवी कैमरे
इंजीनियरिंग विभाग ने बताया कि सड़क और सीवर सिस्टम सुधार के लिए जानकारों से सलाह ली जा रही है। उनकी विस्तृत रिपोर्ट 5 दिन में आ जाएगी। जल्द ही हाई मास्ट सीसीटीवी कैमरों और लाइटिंग के लिए टेंडर भी जारी किए जाएंगे। ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मोहित सूद ने कहा कि मार्केट कमेटी की कोशिशों से मंडी में साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था बेहतर हुई है। बैठक के बाद अधिकारियों ने मंडी का दौरा भी किया और साफ-सफाई व भीड़ हटाने से हालात सुधरे हुए पाए। सचिव ने मंडी कमेटी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सभी लंबित काम जल्द पूरे कर व्यापारी और आम जनता दोनों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा की गई
- अनधिकृत कब्जों और रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाने के लिए प्रवर्तन विंग को मजबूत करना।
- वाहन प्रबंधन के लिए प्रवेश और बाहर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाना।
- पार्किंग स्थलों की मरम्मत और नए पार्किंग एरिया बनाना।
- मंडी प्लेटफॉर्म और नीलामी स्थलों की मरम्मत।
- पार्किंग जगहों का निशान तय करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article