{"_id":"58729b454f1c1b1b75ba806f","slug":"cctv-cameras-installed-on-national-highway-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब मोहाली में आने वाले हर वाहन कैमरे की नजर में, बलौंगी में लगे कैमरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोहाली में आने वाले हर वाहन कैमरे की नजर में, बलौंगी में लगे कैमरें
विशाल शंकर/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 09 Jan 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-21 पर बलौंगी में लगे कैमरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में विभिन्न राज्यों से आने वाले वाहनों पर अब कैमरों की नजर रहेगी। विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर शहर के 12 इंटर स्टेट प्वाइंटों पर विशेष सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही, वहां से गुजर रहे हर वाहन की गंभीरता से जांच भी की जा रही है।
उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में जिले के प्रत्येक एंट्री प्वाइंटों पर कैमरे लगाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वहीं, शहर में आने वाले हर वाहन या गाड़ी का रिकॉर्ड पुलिस के पास रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में नेशनल हाईवे-21 पर बलौंगी बैरियर के पास विशेष कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे हाई रेजोल्यूशन व नाइट विजन वाले हैं। साथ ही पुलिस व अन्य मानीटरिंग टीमों द्वारा कैमरों में कैद हो रहे वाहनों का रिकॉर्ड इकट्ठा कर इसे चुनाव आयोग को भेजा रहा है। वहीं, इससे अब शहर में अपराध कर आसानी से गाड़ियों में फरार होने वाले बदमाशों पर भी अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
अब पुलिस पर भी कसेगा शिकंजा
नाकों पर अक्सर पुलिसकर्मियों पर अपने चहेतों को छोड़ने के आरोप लगते रहते हैं। लेकिन कैमरे लगने के बाद नाकों पर जो भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, उन्हें हर गाड़ी को चेक करनी होगी। यह सारा रिकॉर्ड चुनाव आयोग चेक कर सकता है।

नाकों पर रोटेशन में लगेगी ड्यूटी
नाकों पर रोटेशन में लगेगी ड्यूटी
नाकों पर रोटेशन में लगेगी ड्यूटी
विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस विभाग ने स्पेशल टीमें गठित की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन स्पेशल नाकों पर रोटेशन में ड्यूटी लगेगी। प्रत्येक नाके पर आठ घंटे के बाद शिफ्ट चेंज की जाएगी।
पचास हजार से ज्यादा नगदी नहीं ले जा पाएंगे
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, पूरे पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति अब पचास हजार से ज्यादा की नगदी अपने साथ लेकर नहीं चल पाएगा। कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे इस संबंध में जवाब भी देना होगा।
शहर में रविवार को लगे स्पेशल नाके
विधानसभा चुनाव को लेकर शहर में तैनात की गई पैरामिलिट्री फोर्स ने पुलिस के साथ मिलकर रविवार को स्पेशल नाके लगाए। इस दौरान नाकों पर मोहाली की सीमा में आने वाले वाहनों के दस्तावेज चेक किए गए, वहीं गाड़ियों की भी जांच की गई। मोहाली आने वाली हर सीमा के अलावा एयरपोर्ट रोड, शॉपिंग स्ट्रीट व अन्य कई लाइट प्वाइंटों पर भी पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर पुलिस द्वारा नाके लगाए गए।