फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CCTV Cameras in Chandigarh Markets

मार्केटों में चोरों पर नजर रखेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sun, 09 Mar 2014 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Mar 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
CCTV Cameras in Chandigarh Markets
चोरी और अन्य वारदातों पर अंशुक लगाने के लिए मोटर मार्केट के कुछ दुकानदारों ने अपने खर्च पर सुरक्षा कर्मचारी रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मोटर मार्केट के शोरूम नंबर 238 से 257 तक के करीब 40 दुकानदारों ने शनिवार शाम को मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह विर्क के साथ बैठक करके मार्केट में सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की भी योजना बनाई है।

दुकानदार संजीव भारद्वाज, रमन लांबा, मनजीत सैनी, गोयल, डा. रश्मि गुप्ता आदि ने बताया कि मनीमाजरा एरिया में नशेड़ी किस्म के लोगों बहुत ज्यादा है। जोकि रोजाना शोरूम में चोरी आदि की घटना को अंजाम देते है।
विज्ञापन


इन चोरियों को रोकने के लिए दुकानदारों ने अपने खर्च पर रात को दो गार्ड तैनात करने जा रहे हैं। उसके बाद जल्द ही मार्केट के दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस बीट स्टाफ के साथ मौजूद मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह विर्क ने बताया कि दुकानदारों की यह एक अच्छी पहल है।

इसके लिए उनकी पुलिस बीट स्टाफ और रात को गश्त करने वाला स्टाफ सुरक्षा कर्मियों के साथ तालमेल करके काम करेगा। इससे चोरी जैसी वारदातों पर तो लगाम लगेगी ही साथ में एरिया में अमन शांति बनाने में भी दुकानदारों की यह पहल काम आयेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed