फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE Paper Leak, Jhanvi Behal Will File Pil in Punjab Haryana Highcourt

CBSE: इस लड़की ने पहले ही बता दिया था- लीक होगा पेपर, अब उठाएगी बड़ा कदम

Mon, 02 Apr 2018 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 02 Apr 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
CBSE Paper Leak, Jhanvi Behal Will File Pil in Punjab Haryana Highcourt
जाह्नवी बहल
सीबीएसई के पेपर लीक होने की खबर सबसे पहले देने का दावा करने वाली लड़की जाह्नवी बहल अब एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। लुधियाना की एक छात्रा जाह्नवी ने पेपर लीक होने के बारे पता चलने पर पहले ही स्थानीय पुलिस को शिकायत दे दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण देश के करीब 28 लाख बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना करना पड़ा है।
विज्ञापन


जाह्नवी ने बताया कि जब उन्हें पेपर ऑफर किया गया, तो उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर जांच की और आरोपियों के साथ बातचीत के अंश एकत्र किए। इसे लेकर उन्होंने पुलिस कमिश्रर लुधियाना आरएन ढोके को 17 मार्च को शिकायत दी थी और पुलिस कमिश्नर ने जांच एडीसीपी क्राइम रतन सिंह बराड़ के हवाले की थी। अगर समय पर कार्रवाई होती, तो शायद नुकसान न होता।
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था। पखोवाल रोड स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ने वाली जाह्नवी ने 17 मार्च को ही बताया था कि अर्थशास्त्र का पेपर लीक होगा। क्योंकि पेपर लीक करने वाला गैंग सोशल मीडिया से विद्यार्थियों को पेपर उपलब्ध कराने की बात कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैट का ब्यौरा शिकायत के साथ दिया था

CBSE Paper Leak, Jhanvi Behal Will File Pil in Punjab Haryana Highcourt
जाह्नवी बहल
जाहनवी ने बताया कि पेपर लीक करने वालों के साथ व्हाट्सएप पर हुई चैट का सारा ब्यौरा शिकायत के साथ सीपी को सौंपा था। यहीं नहीं उन्होंने सभी दस्तावेज सीबीएसई व प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजे थे। अगर समय रहते सीबीएसई न बात मानी होती तो लाखों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न होता।

पीएम कार्यालय ने जब शिकायत का संज्ञान लिया तो सीबीएसई ने इस परीक्षा को रद किया। उनका कहना है कि सिर्फ एक विषय की परीक्षा रद करने से कुछ नहीं होगा। बोर्ड या तो सभी परीक्षाएं दोबारा ले या फिर इस परीक्षा को भी रद न करे। इस मामले को लेकर वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी।

जाह्नवी ने कहा कि उसने 17 मार्च को लुधियाना पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके को मामले की शिकायत की थी। जिसकी जांच उन्होंने एडीसीपी रत्न बराड़ को सौंपी थी। लेकिन पुलिस ने कोई जांच नहीं की। जबकि पुलिस को पेपर उपलब्ध कराने का दावा करने वाले का फोन नंबर भी उपलब्ध कराया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed