{"_id":"645ea73653494c5ff90d3346","slug":"cbse-jasisjot-in-10th-kabir-dhvani-megha-and-aarushi-top-tricity-in-12th-chandigarh-news-c-16-pkl1043-139186-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : दसवीं में जसीसजोत, 12वीं में कबीर, ध्वनि, मेघा और आरुषि ने किया ट्राइसिटी टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : दसवीं में जसीसजोत, 12वीं में कबीर, ध्वनि, मेघा और आरुषि ने किया ट्राइसिटी टॉप
विज्ञापन
चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार सुबह पौने ग्यारह बजे 12वीं और करीब ढाई घंटे बाद 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। खबर मिलते ही ट्राइसिटी के विद्यार्थी अपने-अपने स्कूलों में पहुंच गए और पास होने पर एक दूसरे को बधाई देकर खुशी मनाई। भवन विद्यालय सेक्टर-15 पंचकूला के जसीसजोत ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवीं में ट्राइसिटी टॉप किया है। वहीं, मोहाली स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल फेज-10 की दो छात्राओं सहज और माहिरा 99.6 अंक हासिल कर ट्राइसिटी में संयुक्त रूप से सेकंड टॉपर रहीं हैं।
12वीं नॉन मेडिकल में भवन विद्यालय पंचकूला के ही कबीर संधू 99.4 प्रतिशत अंक लाकर ट्राइसिटी टॉपर बने हैं। उनके अलावा कॉमर्स, कला और मेडिकल तीनों संकाय में चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने ट्राइसिटी टॉप किया है। खास बात यह है कि ये तीनों ही सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय के विद्यार्थी हैं। कॉमर्स संकाय में ध्वनि बंसल ने 99.4 फीसदी अंक हासिल कर ट्राइसिटी टॉप किया है जबकि 99.2 प्रतिशत अंक लेकर मेघा तयाल कला संकाय और 98.6 प्रतिशत अंक लेकर आरुषि सूरी मेडिकल संकाय में ट्राइसिटी टॉपर बनीं हैं।