फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE and Cambridge Council will study five schools of Chandigarh

Chandigarh News: सीबीएसई और कैंब्रिज काउंसिल चंडीगढ़ के पांच स्कूलों का करेगी अध्ययन

Tue, 18 Jul 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
CBSE and Cambridge Council will study five schools of Chandigarh
चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और कैंब्रिज काउंसिल चंडीगढ़ के पांच स्कूलों का अध्ययन करेगी। सामाजिक विज्ञान, भाषा, गणित और विज्ञान विषयों के पढ़ाने के तरीके, पाठ्यक्रम, आकलन आदि पर जानकारी एकत्र की जाएगी। नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सीबीएसई और यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज का विभाग मिलकर यह अध्ययन कर रहा है।
विज्ञापन

शोधकर्ताओं की टीम 19 से 26 जुलाई तक इन स्कूलों का दौरा करेगी। स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रयोगशाला का उपयोग, शिक्षा नीति आदि पर काम किया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई में जलवायु परिवर्तन को कैसे शामिल किया जाए इसे भी शोध में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के दूसरे फेज के तहत देश के सभी स्कूलों का आकलन किया जा रहा है। इसमें चंडीगढ़ से चयनित तीन सरकारी और तीन निजी स्कूल हैं। इसमें सेक्टर-27 और 28 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और धनास का गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल है। निजी स्कूलों में सेक्टर-40 का दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-44 का सेंट जोसेफ स्कूल और 15 का डीएवी स्कूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच शोधार्थियों की टीम करेगी स्कूलों का दौरा
पांच शोधार्थियों की टीम हर स्कूल में एक दिन का दौरा करेगी। इसमें स्कूल परिसर का आकलन करने से लेकर प्रधानाचार्य का साक्षात्कार, अध्यापकों की कक्षाओं का आकलन, बच्चों के साथ चर्चा आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी। कैंब्रिज के लीड शोधार्थी के नेतृत्व में चार प्रतिनिधियों की टीम स्कूल से डाटा एकत्र करेगी जिसकी शुरुआत डीपीएस-40 से होगी।


अध्ययन के लिए इन स्कूलों को होगा दौरा

स्कूल दौरे की तारीख
डीपीएस-40 19 जुलाई
जीएमएसएसएस-28 20 जुलाई
डीएवी-15 21 जुलाई
जीएमएसएसएस-27 24 जुलाई
सेंट जोसिफ स्कूल 25 जुलाई
जीएसएसएस-धनास 26 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed