फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE 10th Board: Amisha tops in Chandigarh...Navreet Arora second and Digvijay Sandhu third

सीबीएसई 10वीं बोर्ड : अमिषा टॉपर...नवरीत अरोड़ा दूसरे और दिग्विजय संधू तीसरे रहे

Wed, 14 May 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th Board: Amisha tops in Chandigarh...Navreet Arora second and Digvijay Sandhu third
चंडीगढ़। सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं में भी छात्राओं ने बाजी मारकर नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ में अमिषा ने पहला, नवरीत अरोड़ा दूसररा और दिग्विजय संधू तीसरा स्थान हासिल किया। चंडीगढ़ में ओवरऑल रिजल्ट 88.50 प्रतिशत रहा है। चंडीगढ़ के 167 स्कूलों के लिए 46 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 17358 बच्चे अपीयर हुए थे, जिनमें से 15362 बच्चों ने परीक्षा पास की है। सीबीएसई के आंकड़ों के मुताबिक चंडीगढ़ में 8971 छात्र और 8387 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 7858 छात्रों और 7504 छात्राओं ने परीक्षा पास की हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 87.59 और छात्राओं का 89.47 रहा है।
विज्ञापन


99.8% अंक के साथ अमिषा प्रकाश ने चंडीगढ़ किया टॉप
कंप्यूटर साइंस या एआई में इंजीनियर बनना चाहती हैं
दिल्ली पब्लिक स्कूल की अमिषा प्रकाश ने 99.8% अंक प्राप्त कर चंडीगढ़ टॉप किया है। साथ ही उन्होंने ट्राइसिटी में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता प्रियंका प्रकाश, पिता धीरज प्रकाश और शिक्षकों को दिया। वह कंप्यूटर साइंस या एआई में इंजीनियर बनना चाहती है। उनके पिता और बहन भी इंजीनियर हैं। उन्हीं से अमिशा ने प्रेरणा ली। उन्होंने पढ़ाई के दौरान कभी सोशल मीडिया प्रयोग नहीं किया। उन्हें बैडमिंटन खेलना पंसद है। उन्होंने कहा कि परिणाम उन्हें आगे भी कड़ी मेहनत करने और उत्कृष्टता की ओर बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन


99.4% अंक लेकर गुरुकुल ग्लोबल स्कूल की नवरीत अरोड़ा बनीं सेकेंड टॉपर
गुरुकुल ग्लोबल स्कूल मनीमाजरा के नवरीत अरोड़ा ने 99.4% अंक प्राप्त चंडीगढ़ में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनके पिता नवीन कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर और ऋतु अरोड़ा डॉक्टर हैं। वह नॉन मेडिकल के बाद आईआईटी बांबे जाकर पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्हें लिटरेचर का विश्लेषण करना अच्छा लगता है। उन्होंने वाट्सअप को छोड़कर कभी सोशल मीडिया प्रयोग नहीं किया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि कुल 115 विद्यार्थियों में से 17 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय ने 99.2% अंक प्राप्त चंडीगढ़ में तीसरे स्थान पर
मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के छात्र दिग्विजय ने 99.2% अंक प्राप्त करके सिटी में तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने गणित में 100 अंक हासिल किए हैं। दिग्विजय ने विज्ञान सेमिनार में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर बात की। दिग्विजय इंटर-स्कूल अंडर-17 बॉयज कैटेगरी में वुशु में स्वर्ण पदक जीता हैं।


माता-पिता की तरह सर्जन बनना चाहते हैं रंजोश संधू
सेक्टर-36 निवासी और डीपीएस स्कूल के रंजोश संधू ने 98.8% हासिल किए हैं। उनके पिता डॉ. अमनदीप सिंह जीएमएसएच-16 में सर्जन और माता जीएमसीएच 32 में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उनके भाई भी डॉक्टर हैं। वह भी सर्जन ही बनना चाहते हैं। प्री-बोर्ड के दौरान उनके कंधे में इंजरी हो गई थी। वह दर्द में थे, लेकिन उन्होंने दर्द के साथ अपने पेपरों की तैयारी की और तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें जिम जाना, बास्केटबॉल और फुटबाल खेलना पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed