फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI will investigate the case of recovery through Private barrier

निजी नाके लगाकर पंजाब में ट्रकों से हो रही थी अवैध वसूली, हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच

Fri, 14 Aug 2020 10:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 10:16 PM IST
सार

  • रोपड़ के सीजेएम की रिपोर्ट के बाद उच्च न्यायालय ने दिया आदेश
  • न्यायालय ने सीबीआई को प्राथमिक जांच के लिए दी 2 सप्ताह की मोहलत दी

विज्ञापन
CBI will investigate the case of recovery through Private barrier
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने रोपड़ में खनन के स्थानों के पास निजी नाके लगाकर ट्रकों से अवैध वसूली में अधिकारियों की मिलीभगत की प्राथमिक जांच सीबीआई को सौंप दी है। न्यायालय ने सीबीआई को दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। न्यायालय ने यह आदेश चीफ जूडीशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की काला चिट्ठा खोलने वाली रिपोर्ट देखने के बाद जारी किए हैं।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने कहा कि सीजेएम की रिपोर्ट देखने से यह साफ हो जाता है कि बिना सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत के यह काम संभव ही नहीं है। जिस कार्य को रोकने की जिम्मेदारी अधिकारियों पर है, वे उसी को प्रोत्साहन देने का काम कर रहे हैं। मामला बेहद गंभीर है और ऐसे में दोषियों पर कार्रवाई बेहद आवश्यक है, जिसके लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। न्यायालय ने अब चंडीगढ़ सीबीआई के एसपी को सीजेएम की इस रिपोर्ट के आधार पर जांच करने के आदेश देते हुए सुनवाई 8 सितंबर तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


रूपनगर सीजेएम की रिपोर्ट से हुआ था खुलासा
हाईकोर्ट के आदेश पर रूपनगर के सीजेएम हरसिमरनजीत सिंह ने अपनी पहचान छिपाकर मौके का दौरा किया था। उन्होंने जो पाया उसकी रिपोर्ट उच्च न्यायालय को सौंपी थी। रिपोर्ट के अनुसार सरकार का दावा था कि यहां माइनिंग साइट्स पर कोई अवैध चेक पॉइंट्स और बैरियर नहीं है। लेकिन दावा पूरी तरह गलत निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया कि यहां के पांच गांवों में ऐसे अवैध चेक पॉइंट्स हैं। कहीं किसी ढाबे में, कही सड़क के किनारे, कई जगह घरों, कहीं बिलकुल पुलिस पोस्ट के पास तो कही किसी दुकान में हैं। कोई भी ट्रक यहां से बिना दिए निकल नहीं सकता है। जो लोग यहां वसूली कर रहे हैं उन्हें सरकार द्वारा नियुक्त नहीं किया गया है। यह यहां के स्थानीय युवक ही हैं। जिन्हे बदले में 13 हजार रुपये मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed