{"_id":"6990e190e65dbffdf60779fa","slug":"cbi-scrutinises-records-over-allegations-of-extorting-rs-987-lakh-from-36-jawans-chandigarh-news-c-16-pkl1049-949489-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीबीआई खंगाल रही रिकॉर्ड, 36 जवानों से करीब 9.87 लाख वसूलने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीबीआई खंगाल रही रिकॉर्ड, 36 जवानों से करीब 9.87 लाख वसूलने के आरोप
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 136वीं बटालियन में सामने आए कथित रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई अब रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है। सीबीआई वित्तीय लेन-देन, ऑडिट रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई जल्द आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। सीबीआई ने मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
यह मामला फिरोजपुर स्थित बीएसएफ की 136वीं बटालियन में दिसंबर 2022 में हुई इंटरनल ऑडिट से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार अकाउंटेंट सुरेंद्र कुमार पर ऑडिट में नाम हटाने के बदले 20 प्रतिशत रिश्वत मांगने का आरोप है। जांच में यह भी सामने आया था कि इस कथित साजिश में कुछ अन्य बीएसएफ कर्मी भी शामिल थे। जांच में सामने आया था कि हेड कांस्टेबल पूरन चंद ने 36 बीएसएफ कर्मियों से 9.87 लाख रुपये इकट्ठा किए थे। आरोप है कि कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, बलराम यादव और मनोज कुमार ने भी रकम जुटाने में मदद की। वसूली गई राशि का बड़ा हिस्सा अकाउंटेंट तक पहुंचने की बात सामने आई थी।