फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI said in the report Apart from Kalyani, six more girlfriends of Sippy Sidhu

सीबीआई ने रिपोर्ट में कहा- कल्याणी के अलावा सिप्पी सिद्घू की छह और गर्लफ्रेंड

Wed, 22 Jun 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
CBI said in the report  Apart from Kalyani, six more girlfriends of Sippy Sidhu
चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज और वकील सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू की कल्याणी के अलावा छह और गर्लफ्रेंड थीं। यह दावा सीबीआई ने अपनी अनट्रेस रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट में सीबीआई ने वर्ष 1991 में कल्याणी और सिप्पी के परिवार के बीच शुरू हुए संबंधों से लेकर हत्या और उसके बाद हुई जांच तक की पूरी जानकारी दी है। हालांकि कल्याणी का परिवार लगातार कह रहा है कि जब सीबीआई अनट्रेस रिपोर्ट फाइल कर चुकी है तो फिर कार्रवाई बनती ही नहीं है।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में सीबीआई ने विशेष अदालत में अनट्रेस रिपोर्ट फाइल कर कहा था कि इस केस को सुलझाने में वह नाकाम है। मामले में सीबीआई ने 172 लोगों से पूछताछ की थी। सिप्पी के भाई ने अनट्रेस रिपोर्ट विरोध किया तो अदालत ने सीबीआई को जांच जारी रखने का आदेश दिया। रिपोर्ट में सीबीआई ने सिप्पी और कल्याणी के बीच दूरियां बढ़ने, सिप्पी की गर्लफ्रेंड्स के साथ रिश्ते, कल्याणी के निजी रिश्तों, दोनों परिवारों में विवाद, समझौता और सिप्पी की गर्लफ्रेंड को कल्याणी के चेतावनी देने समेत अन्य कई बातों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अपनी जांच रिपोर्ट में सीबीआई ने बताया है कि कल्याणी सिप्पी सिद्धू के साथ प्रेम संबंध में थी और उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन सिप्पी सिद्धू के माता-पिता ने शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। दूसरी तरफ, सिप्पी ने कल्याणी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें लीक कर दी थीं। इससे दोनों के संबंधों में खटास आ गई और इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
हत्या से 35 दिन पहले सिप्पी के घर के बाहर कुछ युवकों ने छोड़ी थी डायरी
सीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सिप्पी की हत्या से 35 दिन पहले 17 अगस्त 2015
को उसके घर के बाहर एक कार में कुछ संदिग्ध युवक आए थे। उन्होंने काले रंग का एक
पाउच घर के बाहर छोड़ दिया था। पाउच में एक डायरी थी जिसमें सिप्पी और एक
अन्य सदस्य का नाम, पता और मोबाइल नंबर था। इसके अलावा डायरी में 7 जुलाई
2015 की तारीख, धारा 302, दो लोगों के नाम भिवानी, दिनेश और एक मोबाइल लिखा
था। इस मामले में मोहाली पुलिस को शिकायत दी गई। इस रिकॉर्ड को चेक किया
गया तो पता चला पांच अदालतों में 7 जुलाई 2015 तक भिवानी के खिलाफ हत्या के 32
केस अंडर ट्रायल थे। इनमें से 10 मामलों की सुनवाई 7 जुलाई 2015 को थी। सीबीआई ने उन मामलों का रिकार्ड भी खंगाला। भिवानी के आपराधिक मामलों की जांच की गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। वहीं डायरी में लिखे मोबाइल नंबर की जांच की गई तो वह दिल्ली में फोटोशॉप और मोबाइल रिचार्ज की दुकान चलाने वाले सुमित गुप्ता का निकला। सुमित ने कहा वह किसी दिनेश को नहीं जानते। यह मामला अभी तक अनट्रेस है।
बॉक्स
सिप्पी की पहली गर्लफ्रेंड को कल्याणी ने दी थी चेतावनी
सिप्पी सिद्धू के कई अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध थे। उनकी पहली गर्लफ्रेंड के माता-पिता ने सिप्पी सिद्धू के साथ अपनी बेटी की सगाई का प्रस्ताव रखा था। कल्याणी ने उक्त लड़की के साथ सिप्पी के संबंधों पर आपत्ति जताई थी। साथ ही उसे सिप्पी से दूर रहने को कहा था और मैसेज भेजकर चेतावनी दी थी। वहीं रिपोर्ट में सामने आया था कि वर्ष 2002 में दूसरी गर्लफ्रेंड सिप्पी के कॉलेज के समय संपर्क में आई थी। 2004 में उसकी शादी हो गई। वर्ष 2011 में उसके पति के साथ संबंध तनावपूर्ण हो गए थे और वह अलग रहने लगी थी। वर्ष 2014 में उसने सिप्पी सिद्धू के परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए और उनके घर भी आई थी। वर्ष 2014 में सिप्पी पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में अपने चचेरे भाई के माध्यम से तीसरी गर्लफ्रेंड के संपर्क में आया। सिप्पी ने उसके साथ फेसबुक के जरिए दोस्ती की। वर्ष 2014 में पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ आ गई और सिप्पी से मिली। वर्ष 2015 में
वह एक दोस्त के साथ मोहाली में सिप्पी के कार्यालय भी गई। इसी वर्ष उसने सिप्पी को अपनी सगाई के बारे में बताया और दूरी बनाने के लिए कहा।
बॉक्स
हत्या वाले दिन चौथी गर्लफ्रेंड के साथ एलांते गया था सिप्पी
चौथी गर्लफ्रेंड से सिप्पी की मुलाकात वर्ष 2013 में हुई। वर्ष 2014 में सिप्पी ने उसे अपने कार्यालय और अपने
घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने बाहर घूमने गए। 20 सितंबर 2015 घटना की रात को उसकी और सिप्पी की मोबाइल पर कई बार बात हुई। रिपोर्ट के अनुसार 18 सितंबर 2015 को सिप्पी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एलांते मॉल में मूवी देखने गया था। जब वह इंडस्ट्रियल एरिया में था तो उसे दो कॉल आईं। इसके बाद सिप्पी ने मूवी देखने का प्लान रद्द कर दिया। इसके बाद दोनों मोहाली आ गए, लेकिन रात करीब नौ बजे सिप्पी के मोबाइल की लोकेशन सेक्टर-27 की थी।

बॉक्स
खेल की उपलब्धि के लिए सिप्पी को मिली थी एएसआई की नौकरी
खेलों में उपलब्धि के लिए सिप्पी को 2001 में पंजाब पुलिस में एएसआई की नौकरी मिली थी। इसके साथ ही सिप्पी ने अपनी एलएलबी और एमबीए की डिग्री पूरी की। वर्ष 2004 में लॉ करने के बाद उसने पुलिस की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उसने वकालत शुरू की। सिप्पी ने सेक्टर-46 स्थित सरकारी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed