फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI reached Sonali Phogat native village in Haryana

Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट के पैतृक गांव पहुंची CBI, पिता और भाई को सौंपी FIR की कॉपी

Fri, 16 Sep 2022 09:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Sep 2022 09:28 PM IST
सार

सीबीआई अधिकारियों ने परिवार को बताया है कि इस मामले में सीबीआई की दो टीमें बराबर जांच कर रही हैं। शुक्रवार को एक टीम जहां सोनाली फोगाट के पैतृक गांव भूथन कलां पहुंची तो दूसरी टीम गोवा के अंजुना थाने पहुंची।

विज्ञापन
CBI reached Sonali Phogat native village in Haryana
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले की जांच मिलने के बाद सीबीआई की टीम दो डीएसपी राजेश कुमार और अनिल चंदोला के नेतृत्व में हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां पहुंची। उनके साथ एक इंस्पेक्टर भी था। सोनाली के भाई वतन ढाका के अनुसार सुबह करीब 11 बजे जिस समय सीबीआई टीम आई, उस समय घर में सिर्फ पिता महाबीर ढाका मौजूद थे, जबकि भाई रिंकू रतिया गए थे। 

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों ने दर्ज एफआईआर की कॉपी सोनाली के पिता को सौंपी। इसके बाद सीबीआई अधिकारियों ने रिंकू ढाका से फोन पर बात की और उससे मिलने रतिया पहुंचे। रतिया के एसडीएम कार्यालय में सीबीआई अधिकारियों ने रिंकू ढाका के साथ बातचीत की। रिंकू को भी एफआईआर की कॉपी देने के बाद रिसीविंग ली गई है।
विज्ञापन


रिंकू ने बताया कि सीबीआई टीम ने उन्हें बताया है कि इस केस में नई एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती दौर में इसमें वही धाराएं लगाई गई हैं, जो गोवा पुलिस ने लगाई थीं। केस की जांच के दौरान सीबीआई को जैसे-जैसे सुबूत मिलते रहेंगे, वैसे-वैसे नई धाराएं जोड़ दी जाएंगी। सीबीआई अधिकारियों ने परिवार से कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे दोबारा भी हरियाणा आएंगे और परिवार के सदस्यों को भी गोवा बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीबीआई की दो टीमें कर रही जांच
सीबीआई अधिकारियों ने परिवार को बताया है कि इस मामले में सीबीआई की दो टीमें बराबर जांच कर रही हैं। शुक्रवार को एक टीम जहां सोनाली फोगाट के पैतृक गांव भूथन कलां पहुंची तो दूसरी टीम गोवा के अंजुना थाने पहुंची। दूसरी टीम ने अंजुना थाने से केस से संबंधित कई दस्तावेज लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed