फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI Reached Punjab And Haryana High court Against Gurmeet ram rahim

साधुओं को नपुंसक बनाने का मामलाः राम रहीम की जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सीबीआई

Tue, 05 Mar 2019 09:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Mar 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
CBI Reached Punjab And Haryana High court Against Gurmeet ram rahim
राम रहीम - फोटो : File Photo

साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दी गई जमानत रद्द करने की अपील लेकर सीबीआई हाईकोर्ट पहुंच गई है। सीबीआई की अपील पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राम रहीम को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। याचिका दाखिल करते हुए सीबीआई ने कहा कि राम रहीम वर्तमान में जेल में है और उसे सजा सुनाई जा चुकी है। 

विज्ञापन


राम रहीम पर कई मामले लंबित हैं और उनमें से एक है 400 से अधिक साधुओं को नपुंसक बनाने का। राम रहीम को जमानत किसी भी स्थिति में नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि वह गवाहों को प्रभावित करवा सकता है। इसके साथ ही इस मामले में मिली जमानत को आधार बनाकर अन्य मामलों में भी फायदा ले सकता है। 
विज्ञापन


याची ने कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर ही सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू की थी और अब मामले का ट्रायल तेजी से चल रहा है। ऐसे में राम रहीम को दी गई जमानत को रद्द किया जाए। हाईकोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर राम रहीम को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed