फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI Raid in Nagar Nigam Chandigarh Office

चंडीगढ़ नगर निगम के दफ्तर में सीबीआई का छापा, 7 घंटे चली कारवाई, फाइलों का रिकार्ड खंगाला

Sat, 31 Aug 2019 11:07 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 31 Aug 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
CBI Raid in Nagar Nigam Chandigarh Office
सीबीआई की छापामारी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-17 एमसी दफ्तर में शुक्रवार सुबह सीबीआई और विजिलेंस की ज्वाइंट टीम बीएंडआर दफ्तर में छापा मारकर रिकॉर्ड खंगाला। उसी समय पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक के साथ सदन की मीटिंग चल रही थी। टीम ने छापा मारकर साल 2016 से 2018 तक कम्युनिटी सेंटरों में लगे जिम उपकरणों का ब्यौरा खंगाला। सीबीआई टीम सुबह करीब 10.30 बजे नगर निगम आफिस पहुंची और आला अधिकारियों से पूछताछ की। सीबीआई वहां करीब सात घंटे तक फाइलों को खंगालती रही। इसके बाद देर शाम सीबीआई कुछ फाइलों को जब्त कर वापस चली गई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सीबीआई और विजिलेंस की टीम पहले नगर निगम कमिश्नर से मिली और फिर 2016 से 2018 तक कम्युनिटी सेंटरों में लगे जिम उपकरणों की फाइलों की मांग की। इसके बाद सीबीआई की टीम ने एमसी के तीसरे फ्लोर के कमरा नंबर 312 में पहुंचकर एसडीओ रविंद्र से शर्मा से पूछताछ की और जिम से संबंधित फाइलों को खंगालना शुरू किया। पहले तो टीम ने 2016 की फाइलों को अच्छी तरह खंगालना शुरू किया। इसके बाद टीम ने वहां पर अन्य कुछ कर्मचारियों से इसके बारे में पूछताछ भी की।
विज्ञापन


काफी देर इस कमरे में रिकार्ड खंगालने के बाद टीम छठी मंजिल पर कमरा नंबर 610 एसई बी एंड आर संजय अरोड़ा के कमरे में पहुंची। इस दौरान सीबीआई की टीम ने संजय अरोड़ा से फाइलों के बारे में पूछताछ की। टीम करीब सात घंटे तक निगम के ऑफिस में फाइलों का रिकार्ड खंगालती रही। वहीं सूत्रों के अनुसार टीम कुछ फाइलों को जब्त कर लिया है। इसके बाद टीम ने शहर के कुछ कम्युनिटी सेंटरों में जाकर विडियोग्राफी कर जांच को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोगुने रेट पर लगे हैं जिम के उपकरण

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई टीम को सूचना मिली कि कम्युनिटी सेंटरों में जो जिम के उपकरण लगाए गए हैं वे दोगुने रेट के हैं। कम्युनिटी सेंटरों में जिम के उपकरण लगाने के लिए अलग-अलग ठेकेदार को टेंडर दिए गए थे, लेकिन इन सभी ठेकेदारों ने एक ही कंपनी के उपकरण लगाए हैं। सीबीआई को इसकी शिकायत मिली तो टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई अब कम्युनिटी सेंटरों के जिम में लगे उपकरणों की सूची तैयार कर रही है।

एक तरफ सदन मीटिंग दूसरी ओर कार्रवाई
शुक्रवार नगर निगम में सदन की बैठक में चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर सुबह करीब 11 बजे शामिल हुए। मीटिंग करीब डेढ़ घंटे तक चली जिसके चलते कमिश्नर भी इस मीटिंग में व्यस्त रहे। वहीं दूसरी ओर सीबीआई टीम फाइलें खंगालने में जुटी हुई थी।

देश में करीब 150 जगहों पर औचक छापेमारी की
शुक्रवार को सीबीआई टीमों ने चंडीगढ़ नगर निगम के अलावा पूरे देश में करीब 150 जगहों पर औचक छापेमारी की है। इसमें सिविल विभाग के अलावा कई अन्य विभाग शामिल हैं। इन विभागों में स्वास्थ्य, रेल विभाग, दमकल विभाग, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सहित अन्य विभाग शामिल है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की यह औचक जांच प्रधानमंत्री के आदेश पर हुई है।

सीबीआई टीम ने दफ्तर आने पर साल 2016 से 2018 तक कम्युनिटी सेंटरों में लगे जिम की फाइलों की मांग की। इसके बाद चीफ इंजीनियर मनोज बंसल समेत अन्य से सभी फाइलें उपलब्ध करवाई गई हैं। सीबीआई मामले में जांच कर रही है।
- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed