{"_id":"5d1bb9d48ebc3e3c7c22c371","slug":"cbi-raid-in-a-businessman-s-house-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक घोटालाः चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन के घर में सीबीआई ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक घोटालाः चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन के घर में सीबीआई ने की छापेमारी
Wed, 03 Jul 2019 02:02 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई(फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक घोटाले के एक मामले को लेकर चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की। बिजनेसमैन फूड प्रोसेसिंग प्लांट से जुड़े हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-5 में रहने वाले बिजनेसमैन सुखिंदर सिंह के घर में सीबीआई की टीम पहुंची और पूछताछ की। टीम ने इस दौरान सर्च अभियान चलाया। बताया जाता है कि टीम ने पहले घर में पहुंचकर उनके साथ बातचीत की और उसके बाद सुखिंदर सिंह का एक करीबी और उनका वकील उनके साथ आया।
विज्ञापन
सभी ने सीबीआई की टीम के साथ जांच में सहयोग दिया। सीबीआई के एक प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि चंडीगढ़ के बिजनेसमैन के घर में किया गया सर्च अभियान देशभर में राष्ट्रीय बैंकों में हुए घोटाले के संबंध में डाले जा रहे सर्च अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चंडीगढ़ में पांच कंपनियों के खिलाफ मामला रजिस्टर किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में किए गए सर्च अभियान के दौरान डाक्यूमेंट सीज किए गए हैं। यह मामला सिडबी की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी के डायरेक्टर और प्रमोटर को 2012 में 1500 लाख रुपये का टर्म लोन स्वीकृत किया गया था। यह लोन गांव डबवाला कलां और चार प्राइमरी प्रोसेसिंग सेंटर बोदीवाला खादाग सिंह फाजिल्का में लगाने के लिए सेंशन किया गया था।
विज्ञापन