फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI judge to hear Pathankot airbase attack case

सीबीआई जज करेंगे पठानकोट एयरबेस पर हमले की सुनवाई, एनआईए के वकील हुए पेश

Wed, 05 Sep 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Updated Wed, 05 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
CBI judge to hear Pathankot airbase attack case
फाइल फोटो
पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के केस की सुनवाई अब सीबीआई के स्पेशल जज एनएस गिल करेंगे। केंद्र सरकार की तरफ से नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के केस सुनने के लिए उनके नाम को मंजूरी दे दी गई है। इस संबंध में सारी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में मंगलवार को उनकी अदालत में ही केस की सुनवाई हुई। इस दौरान एनआईए के वकील पेश हुए। हालांकि कोई गवाह पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई अक्तूबर में निश्चित की है। इस दौरान ही मामले के मुख्य गवाह और हथियार पेश किए जाएंगे। उम्मीद है कि इसके बाद केस का ट्रायल तेजी से आगे बढ़ेगा। साथ ही पाकिस्तान और वहां पर बैठे आतंकियों की सारी कहानी दुनिया के सामने आएगी। 
विज्ञापन


पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद उक्त केस की सुनवाई मोहाली में शुरू हुई थी। हालांकि जजों के ट्रांसफर के चक्कर में तीन जज पहले ही बदले जा चुके हैं। अब इस अदालत में यह केस पहुंचा है। केंद्र सरकार की तरफ से सीबीआई के जज को ही केस की सुनवाई करने के अधिकार दे दिए गए हैं। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि केस अब रफ्तार पकड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ था हमला  

CBI judge to hear Pathankot airbase attack case
फाइल फोटो
इससे पहले मामले में एनआईए की तरफ से अदालत में चालान पेश किया जा चुका है। वहीं, मामले के चार आरोपियों को भगोड़ा करार दिया जा चुका है। इनमें हमले का मास्टर माइंड जैश-ए-मोहम्मद का मौलाना मसूद अजहर, मुफ्ती अब्द़ुल राउफ, शाहिद लतीफ व कासिफ जान शामिल हैं। 

पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकी दिसंबर 2015 में पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसे थे। 2 जनवरी, 2016 की सुबह साढ़े तीन बजे आतंकी असलहा और हथियारों से लैस होकर एयरबेस स्टेशन में दाखिल हुए थे। इस हमले में एयरबेस के अंदर सात सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे, जबकि करीब 37 अन्य लोग घायल हो गए थे। हमला करने आए सभी आतंकी मारे गए थे। 

इस मामले की जांच कर रही एनआईए को कई ऐसे प्रमाण मिले थे, जिससे यह बात साफ हो गई थी कि हमला करने वाले सभी आतंकी पाकिस्तान के थे। वहीं, हमले के समय भी आतंकी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं व परिवार के संपर्क में थे। इसके अलावा जिस रास्ते से आतंकी आए थे वहां से एनआईए को पाकिस्तान में बने फूड पैकेट, एनर्जी ड्रिंक की खाली बोतलें व अन्य सामान बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed