{"_id":"57d07c064f1c1b3d3b319ad9","slug":"cbi-inquiry-can-be-on-mewat-gangraepe","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवात गैंगरेप और हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवात गैंगरेप और हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
mewat gangraepe
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार मेवात जिले में सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले में डीजीपी से रिपोर्ट तलब कर ली है। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में इनेलो ने इस मसले पर सरकार को घेरा था। बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की।
घटना गांव डिंगरहेड़ी में बीते 24 अगस्त को घटी थी। हालांकि इस मामले की जांच कर रही एसआईटी की ओर से अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन इस मामले को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को मेवात के राजनीतिक दलों का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिला। शिष्टमंडल में विधायक जाकिर हुसैन, नसीम अहमद, पूर्व विधायक आफताब अहमद समेत अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने, मृतकों और प्रभावित परिवारों के आश्रितों को पचास-पचास लाख रुपये का मुआवजा देने और घटना के दौरान मेवात में तैनात रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाए जाने का आश्वासन दिया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कांग्रेस की ओर से वीरवार को दिया जाने वाला धरना स्थगित कर दिया गया है।