Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI files disproportionate assets case against suspended DIG Bhullar

सीबीआई की कार्रवाई: DIG हरचरण भुल्लर पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज, रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए थे

Wed, 29 Oct 2025 08:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 29 Oct 2025 08:32 PM IST
सार

आय से अधिक संपत्ति का केस भुल्लर रिश्वतकांड के जांच अधिकारी एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के इंस्पेक्टर सोनल मिश्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। मामले की जांच अब सीबीआई (एसीबी) के डिप्टी एसपी कुलदीप सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन
CBI files disproportionate assets case against suspended DIG Bhullar
डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर व अन्य के खिलाफ अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने का नया मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सीबीआई ने 16 अक्तूबर को भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ में स्क्रैप डीलर आकाश बत्ता से 8 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके ठिकानों पर की गई तलाशी में 7.5 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोना, और 26 लग्जरी घड़ियां बरामद की गईं। जांच एजेंसी ने तलाशी के दौरान 50 से अधिक अचल संपत्तियों के दस्तावेज, कई बैंक खातों के विवरण, लॉकर की चाबियां, चार हथियार और 100 कारतूस भी जब्त किए। संपत्ति के दस्तावेज परिवारजनों और बेनामी नामों पर हैं। 
विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति का केस भुल्लर रिश्वतकांड के जांच अधिकारी एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के इंस्पेक्टर सोनल मिश्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। मामले की जांच अब सीबीआई (एसीबी) के डिप्टी एसपी कुलदीप सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की जांच में भुल्लर की मोहाली, होशियारपुर और लुधियाना में करीब 150 एकड़ जमीन और कई कॉमर्शियल प्रॉपर्टी का पता भी चला है। इनमें से कुछ संपत्तियों के दस्तावेज भुल्लर की पत्नी तेजिंदर कौर भुल्लर, बेटे गुरप्रताप सिंह भुल्लर और बेटी तेजकिरण कौर भुल्लर के नाम पर हैं। जांच एजेंसी ने बताया कि भुल्लर की कनाडा, दुबई और अन्य देशों में भी संपत्तियां होने की संभावना है जिनका रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है।

Trending Videos

बैंक खातों से मिली 2.95 करोड़ की रकम

भुल्लर के सेक्टर-9 स्थित एचडीएफसी बैंक सहित पांच खातों में कुल 2.95 करोड़ जमा मिले हैं। इसके अलावा दो फिक्स्ड डिपॉजिट की जानकारी भी सामने आई है। भुल्लर के आयकर रिटर्न में उन्होंने अपनी वार्षिक आय 45.95 लाख बताई थी और 13.82 लाख टैक्स अदा किया था जबकि सीबीआई की रेड में उनके घर से 7.36 करोड़ नकद और 2.32 करोड़ के गहने मिले हैं।

लग्जरी गाड़ियां भी जब्त

रेड के दौरान सीबीआई ने भुल्लर के पास से मर्सिडीज, इनोवा, ऑडी और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां भी बरामद कीं थीं। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक अब तक की जांच में बरामद संपत्तियों की कुल कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो उनकी घोषित आय से कई गुना अधिक है।

भुल्लर के सैलरी अकाउंट का विवरण

भुल्लर के एचडीएफसी सेक्टर-9 के सैलरी अकाउंट में अगस्त और सितंबर में 4,74,140 रुपये सैलरी आई है। भुल्लर की इनकम टैक्स रिटर्न असेसमेंट की बात करें तो उन्होंने सरकार को सभी स्रोतों से अपनी कुल कमाई 45 लाख 95 हजार 990 रुपये बताई है। इस पर भुल्लर ने 13,82,270 रुपये टैक्स जमा कराया है। 2024-25 की टैक्स के बाद उन्होंने 32 लाख रुपये आय बताई है जबकि रेड के दौरान भुल्लर के बेडरूम से सीबीआई को 7 करोड़ 36 लाख 90 हजार रुपये मिले थे।

बिचौलिये कृष्णु शारदा को नौ दिन के रिमांड पर भेजा

निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में गिरफ्तार बिचौलिये कृष्णु शारदा को सीबीआई की विशेष अदालत ने नौ दिन के रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर 12 दिन के रिमांड की मांग की थी लेकिन सुनवाई के बाद अदालत ने 9 दिन का रिमांड मंजूर किया। सीबीआई के अनुसार जांच के दौरान कृष्णु शारदा के मोबाइल फोन से लगभग 100 जीबी डेटा मिला है जिसकी जांच अभी बाकी है। फोन में कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्हाट्सएप चैट पाई गई हैं। इसके अलावा एजेंसी ने एक डायरी जब्त की है जिसमें कई अधिकारियों के नाम दर्ज हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर सीबीआई ने लंबा रिमांड मांगा था। आरोपी पक्ष के वकील ने सीबीआई की दलील का विरोध करते हुए कहा कि एजेंसी ने कृष्णु से कोई नकदी बरामद नहीं की है और उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। वकील ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने पांच लाख रुपये खुद शिकायतकर्ता की गाड़ी में रखे थे जबकि कृष्णु का उससे कोई संबंध नहीं था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सीबीआई को नौ दिन का रिमांड मंजूर किया। अब एजेंसी इस अवधि में कृष्णु शारदा से डायरी, मोबाइल डेटा और कथित रिश्वत लेनदेन से जुड़े तथ्यों के बारे में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed