{"_id":"5c533390bdec2273724c4597","slug":"cbi-filed-fir-in-fertilizer-scam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों का फर्टिलाइजर घोटाला, सीबीआई ने रेलवे अधिकारियों और एजेंसी पर दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों का फर्टिलाइजर घोटाला, सीबीआई ने रेलवे अधिकारियों और एजेंसी पर दर्ज किया केस
Fri, 01 Feb 2019 09:35 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2017-18 के करोड़ों रुपये के फर्टिलाइजर घोटाले में गुरुवार को सीबीआई ने रेलवे के अज्ञात अधिकारियों और रेलवे आउट एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानकारों के मुताबिक गुजरात स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड की ओर से फर्टिलाइजर को सब्सिडी रेट पर कश्मीर घाटी के फल उत्पादकों और अन्य किसानों तक पहुंचाने के लिए रेलवे ट्रांसपोर्टिंग एजेंसी है।
विज्ञापन
रेलवे यह फर्टिलाइजर कांदला से ऊधमपुर तक पहुंचाती है। इसके बाद ऊधमपुर रेलवे स्टेशन से घाटी में विभिन्न डिलीवरी प्वाइंट तक यह फर्टिलाइजर पहुंचाने की अपनी जिम्मेदारी रेलवे ने आउट एजेंसी नियुक्त करके ऊधमपुर की मनोज जी एंड कंपनी को सौंपी थी। लेकिन एक हजार मीट्रिक टन फर्टिलाइजर श्रीनगर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
इस कारण फल उत्पादकों व अन्य किसानों की फसलें खराब हुई। शिकायत मिलने पर सीबीआई ने रेलवे आउट एजेंसी और अज्ञात रेल अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी, 409, 420 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन