{"_id":"668cfdfcb973a4673f09c022","slug":"cbi-arrested-chandigarh-police-constable-for-taking-bribe-si-absconding-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी फिर दागदार: चंडीगढ़ पुलिस का जवान रिश्वत लेते गिरफ्तार, ASI को CBI ने पकड़ा, दूसरा एसआई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी फिर दागदार: चंडीगढ़ पुलिस का जवान रिश्वत लेते गिरफ्तार, ASI को CBI ने पकड़ा, दूसरा एसआई फरार
Tue, 09 Jul 2024 03:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:25 PM IST
सार
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में रिश्वत का खेल थम नहीं रहा है। सीबीआई ने सेक्टर-26 थाना पुलिस के कांस्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वहीं, सब इंस्पेक्टर फरार हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में खाकी फिर दागदार हुई है। यूटी पुलिस का जवान रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सेक्टर 26 थाना पुलिस के अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) को रिश्वत लेते पकड़ा है।
वहीं, एक अन्य अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) फरार हो गया है। सीबीआई ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। लेकिन, एएसआई को सीबीआई ट्रैप की भनक लग गई और वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई संदीप को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। एएसआई संदीप माल खाना मुंशी है। वहीं एएसआई विजेंदर फरार हो गया है। आरोपी एएसआई विजेंदर ने ही संदीप को थाने के बाहर किसी के रुपये लेने के लिए भेजा था। हालांकि संदीप को इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिससे रुपये लेने हैं वह रिश्वत की राशि है। ऐसे में पहले से ट्रैप लगाए सीबीआई अधिकारियों ने संदीप को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी एएसआई विजेंदर मौके से फरार हो गया। सीबीआई उसकी तलाश कर रही है।