फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Caught stealing cylinders district court parking resident of Kharar

जिला अदालत की पार्किंग से सिलिंडर चुराते दबोचा, खरड़ के चप्पड़चिड़ी का रहने वाला है आरोपी

Wed, 19 Aug 2020 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Caught stealing cylinders district court parking resident of Kharar
चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत की पार्किंग से महिंदरा पिकअप में रखा गैस सिलिंडर चुराते आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया गया। आरोपी चार सिलिंडर चोरी कर रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान खरड़ के चप्पड़चिड़ी निवासी मोहनदीप सिंह (39) के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 379 और 411 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विक्की ने बताया कि वह धनास स्थित स्मॉल फ्लैट्स का निवासी है। वह सुपर गैस एजेंसी का सप्लायर है। बीते सोमवार को सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत की कैंटीन में गैस सिलिंडर की सप्लाई करने आया था। इस दौरान उसने अपनी महिंदरा पिकअप (सीएच-03डब्ल्यू-0495) पार्किंग के एंट्री गेट पर खड़ी की थी। इस दौरान उसने देखा कि आरोपी ने गाड़ी से चार गैस सिलिंडर निकाल लिए, जिसके बाद लोगों की मदद से आरोपी को रंगेहाथ दबोच कर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस उसे थाने ले गई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed