{"_id":"5f68ed3f8ebc3ebaac49b09a","slug":"cattle-credit-card-scheme-started-rearers-covered-under-scheme-chandigarh-news-pkl38859946","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू, 1380 पशुपालकों में से 527 को योजना के तहत किया गया कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू, 1380 पशुपालकों में से 527 को योजना के तहत किया गया कवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने शहर में पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत कर दी है। सोमवार को पशुपालन और मत्स्य विभाग के सचिव संजय कुमार झा ने स्कीम को लांच करते हुए मलोया और खुड्डा लाहौरा में पशुपालकों को पशु किसान क्रेडिट कार्ड सौंपे।
विभाग में कार्ड के लिए 527 पशुपालकों ने आवेदन किया है। इन आवेदन को आगे कार्रवाई के लिए संबंधित बैंकों को भेज दिया गया है। इनमें से 208 केसों को स्वीकृति मिल गई है और 25 केसों में क्रेडिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार शहर के 1380 पशुपालकों में से 527 को योजना के तहत कवर किया गया है। इसके तहत गाय के लिए 44,018 रुपये और भैंस के लिए 61,467 रुपये का कर्ज मिलेगा। इससे कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों में पशुपालकों को काफी राहत मिलेगी। इस योजना को साकार बनाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक यूटी लीड बैंक के तौर पर काम कर रहा है, वही अन्य 20 बैंकों को इसमें शामिल किया गया है। विभाग ने पशुपालकों को सलाह दी है कि वे सरकार की स्कीमों का लाभ लें। इसके साथ उन्होंने राष्ट्रीय पशु रोक नियंत्रण कार्यक्रम में भी भाग लेने की अपील की है। इसके अंतर्गत पशुपालकों के घरों में जाकर पशुओं की टैगिंग की जा रही है।