फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cash discounts on movie tickets, cashless penalty

कैश मूवी टिकट पर छूट, कैशलेस पर पेनल्टी

Thu, 08 Dec 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
Cash discounts on movie tickets, cashless penalty
स‌िनेमा हाल - फोटो : Demo Pic.

एक तरफ प्रशासन यूटी को कैशलेस करने के लिए रोजाना मीटिंग पर मीटिंग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन पेमेंट करने पर लोगों को कई जगह अतिरिक्त चार्ज देना पड़ रहा है। एडवोकेट अजय जग्गा ने मल्टीप्लेक्स सिनेमा की ऑनलाइन पेमेंट पर अतिरिक्त चार्ज लेने की शिकायत डीसी अजीत बालाजी जोशी से की है। 

विज्ञापन


जग्गा ने अपनी शिकायत में बताया कि सिनेमा मालिक प्रशासन की कैशलेस व्यवस्था में सहयोग करने की बजाए ऑनलाइन पेमेंट करने वालों पर ही चार्ज लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर कैश में कोई मूवी टिकट खरीदी जाती है तो उसके 150 रुपये प्रति टिकट लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जबकि ऑनलाइन बुक करवाने पर 20 रुपये कन्वीनियंस चार्ज और 3 रुपये सर्विस टैक्स के रूप में अलग से लिए जा रहे हैं। यानि ऑनलाइन टिकट 173 रुपये में पड़ रही है। ऐसे में जो लोग ऑनलाइन बुकिंग का फायदा उठाने की सोचते हैं उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। जग्गा ने डीसी से ऐसे सभी सिनेमा पर कार्रवाई की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed