फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cases reduced in the third wave of corona in Haryana

हरियाणा: कमजोर पड़ी कोविड की तीसरी लहर, 9500 से घटकर 4500 तक पहुंचे केस

Sat, 29 Jan 2022 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 11:58 PM IST
सार

संक्रमण दर भी कम हुई है। संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़ा है। कुल संक्रमितों में आधे से ज्यादा मरीज गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला जिले में है।

विज्ञापन
Cases reduced in the third wave of corona in Haryana
Corona Update in Haryana - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ गई है। सक्रिय मामले रोजाना 9500 से कम होकर 4500 से नीचे आ गए हैं। संक्रमण दर कम हुई है व रिकवरी रेट बढ़ा है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार सक्रिय मामलों की संख्या एक सप्ताह में आधी हो गई है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह जहां प्रदेश में 62 हजार सक्रिय मामले थे, वहीं अब 30 हजार 197 मरीज रह गए हैं। कुल संक्रमितों में आधे से ज्यादा मरीज गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला जिले में हैं, जबकि नूंह में सिर्फ 141 मरीज हैं। मौतें भी सबसे कम मेवात में हुई हैं। प्रदेश में संक्रमण दर 12.63 प्रतिशत पर आ गई है। लगातार ठीक हो रहे मरीजों के चलते रिकवरी रेट बढ़कर 95.79 प्रतिशत और मृत्यु दर घटकर 1.09 प्रतिशत हो गई है। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में 4445 नए संक्रमित मिले, जबकि 6223 लोग ठीक हो गए। गुरुग्राम में सर्वाधिक 1338,  सोनीपत में 274, हिसार में 272, पंचकूला में 242, करनाल में 181 मरीज मिले हैं। वहीं, फतेहाबाद में सबसे कम आठ मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को 36 हजार 198 लोगों की कोरोना जांच की गई। 70 हजार 434 लोगों ने टीका लगवाया जिनमें 23 हजार 334 ने पहली, 42 हजार 13 ने दूसरी और 5087 ने तीसरी खुराक ली। प्रदेश में पहली डोज 100 प्रतिशत और दूसरी डोज 81 प्रतिशत लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed