फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cases file against the mayor, had met a child in Snehalaya

मेयर आशा की बढ़ी मुसीबतें, स्नेहालय में घुसने पर केस दर्ज

Mon, 06 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
cases file against the mayor, had met a child in Snehalaya
आशा जसवाल - फोटो : अमर उजाला

स्नेहालय में रह रहे कुकर्म पीड़ित बच्चे से मुलाकात ने चंडीगढ़ की मेयर आशा जसवाल की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। यूटी पुलिस ने शनिवार को मेयर के विरुद्ध स्नेहालय में जबरन घुसने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


हालांकि मेयर के विरुद्ध पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्नेहालय में बच्चे के यौन शोषण के बाद प्रशासन और समाज कल्याण विभाग गंभीर हो चुका है। 
विज्ञापन


निदेशक निशु ने अपनी शिकायत में यूटी पुलिस को जानकारी दी है कि मेयर ने स्नेहालय की गोपनीयता में दखल दिया और जबरन परिसर में घुस कर पीड़ित से मुलाकात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मेयर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है। इसके बाद पुलिस ने मेयर आशा जसवाल के खिलाफ केस दर्ज किया। साउथ डिवीजन के डीएसपी दीपक यादव ने शिकायत पर केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।  सूत्रों का ये भी दावा है कि पुलिस शीघ्र ही मेयर को पूछताछ में शामिल कर पूरे मामले की सच्चाई पता लगाएगी।

यह है पूरा मामला

cases file against the mayor, had met a child in Snehalaya
आशा जसवाल - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को मेयर आशा जसवाल स्नेहालय में बच्चों से मुलाकात करने के लिये पहुंची। पीड़ित बच्चे से मिलने के लिए उन्हें करीब एक घंटा करना पड़ा। उन्हें पता लगा कि पीड़ित बच्चा भी स्नेहालय में  रह रहा है। 

मेयर ने बच्चे से मिलने की इच्छा जताई। वहां कर्मचारियों ने उन्हें कहा कि स्नेहालय की मनोनीत समिति ने बच्चे से मिलने से मना कर रखा है। इस पर आशा जसवाल ने सख्त रुख अपना लिया। 

जसवाल ने कहा कि वे अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने जा रही हैं। इस चेतावनी के बाद अधिकारी बच्चे को उनके पास ले आए थे। 

आशा जसवाल ने बीते दिन बच्चे से एकांत में बातचीत करने की बात कही थी। उनका दावा था कि बच्चे ने उन्हें बताया कि स्नेहालय में उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने स्नेहालय से मामले में शिकायत की कॉपी मांगी थी। 

क्या स्नेहालय में नहीं जा सकतीं मेयर: सूद

cases file against the mayor, had met a child in Snehalaya
अरुण सूद - फोटो : अमर उजाला
जो स्नेहालय ने उनको शनिवार को उपलब्ध कराने की बात कही थी। उधर, बच्चे से यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद यहां रह रहीं बच्चियों को सेक्टर 15 के आशियाना में शिफ्ट कर दिया गया है।

इस मामले में स्नेहालय की सुपरिंटेंडेंट ने मलोया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को 8 वर्षीय बच्चे ने उन्हें किशोर द्वारा कुकर्म करने की जानकारी दी थी। उन्होंने मामले की जांच कर पुलिस को शिकायत दी। 

मलोया थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद स्नेहालय से बच्चे को लेकर सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में उसकी मेडिकल करवाया। इसके बाद पुलिस ने 14 वर्षीय किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको काबू कर लिया था। मलोया थाना पुलिस ने किशोर को बीते मंगलवार जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जुवेनाइल होम में भेज दिया था।

क्या स्नेहालय में नहीं जा सकतीं मेयर: सूद
चंडीगढ़ के पूर्व मेयर एवं भाजपा पार्षद अरुण सूद ने कहा कि क्या अब शहर की मेयर स्नेहालय में जाकर बच्चों से मिल नहीं सकतीं या उन्हें मिठाई भी नहीं बांट सकतीं। वे इस मामले को हाई कमान तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed