फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against Shahkot Congress MLA Hardev Singh Laddi Sherowalia in Jalandhar

Jalandhar By Poll: कांग्रेस विधायक हरदेव लाडी शेरोवालिया पर बंधक बनाने का केस, घेरी थी आप MLA की गाड़ी

Fri, 12 May 2023 10:26 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 May 2023 10:26 AM IST
सार

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के दौरान शाहकोट के गांव रूपेवाला में बाबा बकाला से आप विधायक दलवीर सिंह टोंग को शाहकोट के कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया ने प्रचार करते समय रोक लिया था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक दलवीर सिंह टोंग को एक कमरे में बंद कर दिया। करीब आधा घंटा उनको कमरे से नहीं निकलने दिया गया था। 

विज्ञापन
Case registered against Shahkot Congress MLA Hardev Singh Laddi Sherowalia in Jalandhar
शाहकोट विधायक लाडी शेरोवालिया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर के शाहकोट से कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया समेत 13 लोगों के खिलाफ बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आप विधायक दलबीर सिंह टोंग के ड्राइवर गगनदीप अरोड़ा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


जालंधर उपचुनाव मतदान के दौरान विधायक लाडी शेरोवालिया ने आप विधायक के काफिले को रोक लिया था। आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टोंग के ड्राइवर ने कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के खिलाफ धारा 341,186, 353,148 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। गगनदीप अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस विधायक और उनके साथियों ने अवैध तरीके से उन्हें घेरकर बंधक बना लिया था और धमकी भी दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें छुड़वा कर थाने ले गई थी। 
विज्ञापन


गगनदीप ने बताया कि वह काम से वहां से गुजर रहे थे कि कांग्रेसी समर्थकों ने काफिले के वाहनों के आगे ट्रैक्टर लगाकर उन्हें रोका। कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया पर भी एस्कॉर्ट वाहन की चाबी चोरी करने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव रुपेवाल में हुआ था हंगामा
प्राथमिकी में लिखा गया है कि 10 मई को मतदान के दौरान गांव रुपेवाल में हंगामा हुआ था। आप विधायक दलबीर टोंग का कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह से आमना-सामना हुआ था। जालंधर उपचुनाव के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। जालंधर के शाहकोट जिले के रूपेवाला गांव का एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें दिख रहा था कि आप विधायक दलबीर सिंह टोंग को कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने समर्थकों सहित घेरा हुआ था। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने विधायक को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया था कि जालंधर उपचुनाव के दौरान बाहर के विधायक यहां क्यों हैं। उन्होंने कहा कि ये बाहर के विधायक कहीं न कहीं लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। पुलिस ने विधायक टोंग को थाने में रखने के बाद जमानत पर छोड़ दिया था लेकिन एफआईआर में किसी का नाम ही नहीं है। वही चुनाव आयोग भी शिकायतों के बाद किसी भी आप नेता पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed