फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   case of withdrawal money from account of wife of Additional District Sessions Judge of Mohali

Chandigarh: मोहाली के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज की पत्नी के खाते में ही सेंध, 30 हजार रुपये निकाले

Sun, 08 Dec 2024 09:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 09:08 AM IST
सार

मोहाली जिला कोर्ट में तैनात एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज की पत्नी जसलीन कौर ने बीते 8 अगस्त 2023 को रेड फ्लैट एमए सेक्टर-61 ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस जांच और लीगल ओपिनियन लेने में ही 17 महीने में निकल गए।

विज्ञापन
case of withdrawal money from account of wife of Additional District Sessions Judge of Mohali
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोहाली के अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश बरजिंदर पाल सिंह की पत्नी जसलीन कौर के खाते से करीब 30 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। यह मामला 27 जून 2023 का है लेकिन इसका पता बैंक स्टेटमेंट निकालने पर कुछ समय बाद चला। 
विज्ञापन


इसके बाद जसलीन कौर ने यूटी पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सेक्टर-36 थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात है कि पुलिस जांच और लीगल ओपिनियन लेने में ही 17 महीने में निकल गए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता मोहाली जिला कोर्ट में तैनात एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज की पत्नी जसलीन कौर ने बीते 8 अगस्त 2023 को रेड फ्लैट एमए सेक्टर-61 ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनके एचडीएफसी बैंक खाते से बीते 27 जून 2023 को उनकी अनुमति के बिना डेबिड कार्ड का इस्तेमाल कर चार ट्रांजेक्शन में लगभग 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जसलीन कौर ने कहा कि बिना पिन नंबर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना संदेह पैदा करता है। उन्होंने इसकी जांच सेक्टर-17 साइबर सेल से करवाने की मांग की। क्योंकि उसका डेबिट कार्ड उसके पास ही था और पासवर्ड भी उसके बिना कोई नहीं जानता है। 


यूटी पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल पर 8 अगस्त 2023 को शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस को केस दर्ज करने में करीब 17 महीने लग गए। 

पुलिस ने मामला दर्ज करने के लिए सबसे पहले अप्रूवल के लिए इस शिकायत को अफसरों के पास भेजा। सरकारी अधिवक्ता से लीगल ओपिनियन लिया। इन दोनों जगहों से मंजूरी मिलने के बाद अब सेक्टर-36 पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी एक्ट-379 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है ताकि कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed