{"_id":"680169c0451fc212e80fa1a4","slug":"case-of-murder-by-pelting-stones-in-front-of-school-police-raiding-ambala-and-searching-for-the-accused-chandigarh-news-c-16-pkl1091-685788-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्कूल के सामने पत्थर मारकर की हत्या का मामला, अंबाला में छापेमारी कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्कूल के सामने पत्थर मारकर की हत्या का मामला, अंबाला में छापेमारी कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 18 Apr 2025 02:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-54 में सरकारी स्कूल के सामने पत्थर मारकर हुई हत्या मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में अंबाला में छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध आरोपी हत्या से पहले मृतक संदीप के साथ था। दोनों एक सीसीटीवी कैमरे में एक साथ दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद आरोपी चंडीगढ़ से मोहाली में घुसा और फिर अंबाला भाग गया। आरोपी नशे का आदि है और मृतक संदीप भी नशे का आदि था। वह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर माल ढुलाई का काम करता था।
सेक्टर-54 के सरकारी स्कूल के सामने रविवार रात को कच्चे रास्ते पर एक युवक के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह करीब 7 बजे बढ़हेड़ी बैरियर पर तैनात सीआरपीएफ के सिपाही रंजीत खंडरे ने 112 नंबर पर कॉल कर कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि बढ़हेडी बैरियर से 100 मीटर आगे जाकर सेक्टर-54 के सरकारी स्कूल की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को मौके से एक पत्थर मिला, जिससे संदीप की हत्या की गई थी।