फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of Kajhedi sex racket policemen suspended including spot scribe prostitution hotel

कजहेड़ी सेक्स रैकेट का मामलाः लाइन हाजिर मुंशी समेत तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड, होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ के बाद तीनों पर हुई थी कार्रवाई

Thu, 30 Jul 2020 12:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Case of Kajhedi sex racket policemen suspended including spot scribe prostitution hotel
चंडीगढ़। सेक्टर-61 चौकी के मुंशी बृजेश, कजहेड़ी बीट बॉक्स हेड कांस्टेबल पवन कुमार और स्टाफ कांस्टेबल कवित को अब सस्पेंड कर दिया गया है। जांच के बाद एसएसपी नीलांबरी जगदले के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। बीते 25 जुलाई को कजहेड़ी के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ के बाद पुलिस विभाग ने तीनों को लाइन हाजिर किया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि बीते मंगलवार को सेक्टर-61 चौकी इंचार्ज मिनी भारद्वाज का भी तबादला तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में कर दिया गया था जबकि कजहेड़ी के होटल के पास दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी एएसआई बलविंदर और अशोक के मिलने से दोनों पर विभागीय जांच भी की जा रही है। गौरतलब है कि 25 जुलाई की रात करीब पुलिस को सूचना मिली थी की कजहेड़ी स्थित एक होटल में देह व्यापार चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने एक ग्राहक बनाकर व्यक्ति को होटल में भेजकर जाल बिछाया। व्यक्ति के संकेत आने पर सेक्टर 34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार व उनकी टीम ने होटल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से 10 युवतियों को पकड़ा, जोकि देह व्यापार से संलिप्त थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि युवतियां पिछले काफी समय से धंधा कर रहीं थीं। इसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया था कि पकड़ी गई युवतियां चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, नेपाल और अन्य दूसरे शहरों की रहने वालीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed