फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of gas leak in Nangal, many stuedents fell ill

अब नंगल में गैस रिसाव: 32 बच्चों और आठ शिक्षकों की बिगड़ी हालत, एक बच्ची की हालत गंभीर, पीजीआई चंडीगढ़ भेजा

Thu, 11 May 2023 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 May 2023 01:49 PM IST
सार

डीसी प्रीति यादव ने सिविल अस्पताल में जाकर बच्चों और शिक्षकों का हाल चाल जाना। वहीं सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्कूल में छुट्टी करवाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया। वहीं गैस रिसाव से बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना पर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Case of gas leak in Nangal, many stuedents fell ill
गैस रिसाव से स्कूल में मचा हड़कंप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रोपड़ जिले के नंगल में गुरुवार सुबह एक औद्योगिक यूनिट में गैस रिसाव होने से सेंट सोल्जर स्कूल डिवाइन पब्लिक स्कूल के 32 बच्चों और आठ शिक्षकों की हालत बिगड़ गई। सांस की तकलीफ बढ़ने पर सभी को स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


स्कूल के पास ही दो बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। इनमें नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) व प्राइमो केमिकल लिमिटेड (पीसीएल) हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि रिसाव कहां से हुआ। डीसी प्रीति यादव ने दोनों इकाइयों का दौरा किया और कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


गैस का रिसाव सुबह लगभग 7:30 बजे हुआ। स्कूल में कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। इसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। पास के ही सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने सुबह की प्रार्थना रद्द कर दी। 


इसके बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें सिविल अस्पताल नंगल में भर्ती करवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया। शाम चार बजे तक सात बच्चों व एक शिक्षक का उपचार चल रहा था जबकि एक छात्रा रूही राणा की तबीयत अधिक खराब होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। 



गले और सिर में दर्द की शिकायत के बाद आनन-फानन सभी को नंगल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कई की हालत ज्यादा खराब थी। घटना के समय स्कूल में करीब 2400 बच्चे मौजूद थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के अलावा रोपड़ की डीसी प्रीति यादव और एसएसपी विवेकशील सोनी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर पूरे एरिया को सील कर दिया गया। सेहत महकमे की कई टीमें एंबुलेंस के साथ मौके पर तैनात कर दी गईं। कहा जा रहा है कि जिस जगह गैस लीक हुई, वहां 300 से 400 लोग हर समय मौजूद रहते हैं। फिलहाल मौके पर राहत कार्य जारी है।




सूचना मिलते ही स्कूल की तरफ भागे परिजन

नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्कूल के निदेशक वाईपी कौशल से बात की। इसके बाद बच्चों की छुट्टी कर दी गई। बच्चों को तुरंत बसों से घरों को भेजा गया। गैस लीक की सूचना मिलते ही परिजन स्कूल की तरफ भागे। चिंतित परिजन स्कूल और अस्पताल भागते रहे। गैस रिसाव के चलते एनएफएल, नगर काउंसिल, दमकल विभाग की टीमें व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed