फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of forcibly recruiting seven Indians into army in war between Russia and Ukraine

Punjab: टूरिस्ट वीजा पर रूस गए सात भारतीयों को जबरन जंग के मैदान में उतारा, विदेश मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

Wed, 03 Apr 2024 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:40 AM IST
सार

पटियाला के गांव डकाला के रहने वाले नायब सिंह का बेटा गुरप्रीत सिंह जनवरी में टूरिस्ट वीजा पर रूस गया था। वह उन सात भारतीय नागरिकों में से एक है, जिन्हें रूसियों ने पकड़ लिया था। रूसी नागरिकों ने इन सातों भारतीयों को रूसी सेना को सौंप दिया।

विज्ञापन
Case of forcibly recruiting seven Indians into army in war between Russia and Ukraine
परनीत कौर - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन युद्ध में पटियाला के एक नौजवान समेत सात भारतीय को जबरन फौज में भर्ती कर जंग के मैदान में उतारने के मामले में राज्य की पूर्व विदेश मंत्री और पटियाला से सांसद परनीत कौर ने बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन


सांसद परनीत कौर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर सातों भारतीयों को वापस सुरक्षित देश लाए जाने की मांग की है। परनीत कौर ने पत्र में कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र जिला पटियाला में पड़ने वाले गांव डकाला के रहने वाले नायब सिंह का बेटा गुरप्रीत सिंह जनवरी में टूरिस्ट वीजा पर रूस गया था। वह उन सात भारतीय नागरिकों में से एक है, जिन्हें रूसियों ने पकड़ लिया था। रूसी नागरिकों ने इन सातों भारतीयों को रूसी सेना को सौंप दिया। इसके बाद इन भारतीयों को जबरन ट्रेनिंग देकर फौज में भर्ती कर यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए जंगी मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन


परनीत कौर ने पत्र में बताया गुरप्रीत का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और वह रसोइया या ड्राइवर की नौकरी पाने की उम्मीद में रूस गया था। उसके परिवार ने आकर मुझसे मुलाकात की और अपने बेटे को सुरक्षित वापस लाने के लिए मदद मांगी है। उन्होंने बताया हाल ही में इन सात लड़कों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे बचाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से आग्रह करते हुए यह मांग की है कि वे तुरंत मामले में हस्तक्षेप करें और सभी सातों भारतीय की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ मामला उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed