फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of burning of a girl in the park of Sector-35A

Chandigarh News: सेक्टर-35ए के पार्क में युवती को जलाने का मामला

Thu, 11 Apr 2024 03:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Case of burning of a girl in the park of Sector-35A
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-35ए में दक्षिण मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के साथ लगते पार्क में युवती को जलाने के मामले में पुलिस की जांच टीम आरोपी युवक विशाल को लेकर बुधवार को घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी से मौके पर पहुंचकर निशानदेही करवाई और पूरा घटनाक्रम रीक्रिएट किया गया। पूछताछ के दौरान जांच टीम ने आराेपी का मोबाइल जब्त कर लिया है। आरोपी से युवती के साथ प्रेम-प्रसंग को लेकर भी सवाल जवाब तलब किए जा रहे हैं।सोमवार की रात को करीब 9:40 बजे मोहाली के सोहाना निवासी युवती रानी का प्रेम-प्रसंग में अपने प्रेमी विशाल के साथ शादी करने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। देखते ही देखते युवती आग की लपटों में झुलस गई और शोर मचाया कि बचाओ-बचाओ, उसे जला दिया। हालांकि मौके पर मौजूद प्रेमी युवक विशाल ने खुद की शर्ट निकालकर अपनी प्रेमिका को लगी आग बुझाने का प्रयास किया जिसमें उसके खुद के हाथ भी जल गए। हालांकि, गंभीर हालत के चलते युवती की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती ने खुद ही आग लगाई थी। हालांकि, मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयानों में युवती ने अपने प्रेमी पर आग लगाने के आरोप लगाए थे जिसके आधार पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पंप के सीसीटीवी फुटेज में नहीं आए युवक-युवती
सेक्टर-35ए स्थित पार्क में जिस जगह आग लगने की घटना हुई है, उसके साथ पेट्रोल पंप बना हुआ है। जब युवती आग की लपटों में झुलस रही थी तो उसकी चीखें सुनकर पंप पर मौजूद दो कर्मी भी भागकर ग्रिल पार कर पार्क में पहुंचे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह चाहकर भी युवती को लगी आग नहीं बुझा पा रहे थे। पुलिस ने इस पंप पर पहुंचकर यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है जिसमें केवल पंप कर्मी ही आग लगने के बाद पार्क की ओर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर सीन रीक्रिएट किया
सेक्टर-36 थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को घटना बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। जांच टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है जिसे वीरवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने आरोपी प्रेमी विशाल को साथ लेकर घटनास्थल सहित उन जगह पर निशानदेही करवाई, जहां वह घटना के समय व पहले उसे अपने साथ लेकर गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर आरोपी को साथ ले जाकर पूरा घटनाक्रम रीक्रिएट किया और घटनास्थल पर नक्शा इत्यादि भी तैयार किया। वहीं आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है जिसमें युवक व मृतका की चैटिंग सहित कॉल रिकॉर्ड इत्यादि चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो: पार्क में माैजूद वह जगह जहां युवती को लगी थी आग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed