{"_id":"638d736fb747600f985457b9","slug":"case-of-breaking-glasses-of-vehicles-parked-in-parking-lot-of-shanti-nagar-manimajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manimajra: पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े, लोगों ने जताया रोष, 15 दिन पहले हुई थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manimajra: पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े, लोगों ने जताया रोष, 15 दिन पहले हुई थी चोरी
Mon, 05 Dec 2022 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:58 AM IST
सार
पिछले महीने इसी तरह यहां से कुछ दूरी पर इंदिरा कॉलोनी के पास सुभाष नगर की ग्रीन बेल्ट के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़े गए थे। उस मामले में भी अभी तक पुलिस किसी को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
मनीमाजरा पार्किंग में टूटे कारों के शीशे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शांति नगर मनीमाजरा के पार्किंग स्थल में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। मामला रविवार रात का है। असामाजिक तत्वों द्वारा गाड़ियों के शीशों को पेवर ब्लॉक के पत्थर मारकर तोड़ा गया है। पार्किंग में शीशे तोड़ने की वारदात से शांति नगर के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि 15 दिन पहले इसी पार्किंग से एक गाड़ी चोरी हुई थी, उसके बावजूद यहां पर किसी तरह की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
स्थानीय एसोसिएशन के सदस्य हरकेश वर्मा का कहना है कि वह लोगों को लेकर एरिया पार्षद व निगम मेयर सरबजीत कौर से मिलेंगे और यहां पर सीसीटीवी लगाने की मांग करेंगे। हरकेश वर्मा का कहना है कि वह मनीमाजरा थाना प्रभारी से भी मिलकर इस एरिया में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग करेंगे क्योंकि इस एरिया की दो पार्किंग स्थलों में ढाई सौ से 300 गाड़ियां खड़ी होती हैं। पिछले महीने इसी तरह यहां से कुछ दूरी पर इंदिरा कॉलोनी के पास सुभाष नगर की ग्रीन बेल्ट के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़े गए थे। उस मामले में भी अभी तक पुलिस किसी को पकड़ नहीं पाई है।