फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case Filed On AIG Of Vigilance In Punjab

फरीदकोटः विजिलेंस के एआईजी आशीष कपूर पर दुष्कर्म और भ्रष्टाचार का केस दर्ज

Fri, 18 Oct 2019 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Oct 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Case Filed On AIG Of Vigilance In Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के एआईजी आशीष कपूर के खिलाफ गुरुवार को दुष्कर्म और भ्रष्टाचार विरोधी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। यह केस मोहाली स्थित स्टेट ऑपरेशन सेल थाने में दर्ज किया है। आशीष कपूर चंडीगढ़ में भी डीएसपी पद पर तैनात रह चुके हैं। इंटेलिजेंस विंग पंजाब (सीआईडी) ने मोहाली के थाने में 1 मई 2019 को पटियाला सेंट्रल जेल के अंदर से धमका कर रुपये वसूलने का रैकेट चलाने का केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन


इस मामले की जांच पंजाब की आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की अगुवाई में कर रही है। इस मामले की पड़ताल के दौरान पटियाला जेल में बंद कुरुक्षेत्र की एक 36 वर्षीय महिला सामने आई। पीड़ित महिला ने 28 जून, 2019 को ओकू टीम के पास एआईजी आशीष कपूर के खिलाफ अपनी शिकायत के संबंध में सीआरपीसी की धारा 161 के तहत बयान दर्ज करवाए। 

विज्ञापन

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि एआईजी आशीष कपूर ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उसके खिलाफ मई 2018 के दौरान थाना जीरकपुर में धोखाधड़ी का एक झूठा केस दर्ज करवाया। इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने महिला व उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करके एआईजी आशीष कपूर व उनकी पत्नी कमल कपूर की हाजिरी में उन्हें थर्ड डिग्री टार्चर किया। 

महिला का आरोप है कि आशीष कपूर ने पुलिस की हाजिरी में उसके साथ एक इंस्पेक्टर की कार में दुराचार किया। इसके अलावा उनकी गिरफ्तारी के समय उनके घरों, बैंक खाते व लॉकर से जबरन लाखों रुपये और गहने निकलवा कर हड़प लिए। महिला के मुताबिक उसकी मौसी के घर से 3.80 लाख और 55 तोले सोना, उसके जीजा के घर से 25 लाख और एक अन्य रिश्तेदार के घर से 10 लाख नगदी व एक लैपटॉप उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed