फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against the factory owner in the death of three employees in Ludhiana

Ludhiana News: फैक्टरी मालिक व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज, आग लगने से गई थी तीन कर्मचारियों की जान

Wed, 15 Mar 2023 06:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Mar 2023 06:25 PM IST
सार

थाना डिविजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश देनी शुरू दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Case filed against the factory owner in the death of three employees in Ludhiana
फैक्टरी से उठता धुआं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के सिविल लाइन स्थित राम नगर इलाके में गणेश ट्रेडिंग कारपोरेशन होजरी फैक्टरी में आग लगने का कारण सुरक्षा उपकरणों की कमी थी। जांच के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने जांच किया तो कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं था। इसके बाद थाना डिविजन आठ की पुलिस ने जिला फायर अफसर मनिंदर सिंह की शिकायत पर फैक्टरी मालिक और हिस्सेदारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने गणेश ट्रेडिंग कारपोरेशन होजरी फैक्टरी के मालिक अरुण मेहरा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने इस हादसे में मारे गए अश्वनी कुमार, गुलशन कुमार और कुलवंत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करा परिवार को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


गणेश ट्रेडिंग कारपोरेशन में जब आग लगी उस समय राजिंदर चोपड़ा, महिंदर कुमार, गुलशन कुमार और अश्वनी कुमार के साथ कुलवंत सिंह हाजिर थे। आग ज्यादा होने के कारण सभी लोग अंदर फंस गए। सभी को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अश्वनी कुमार, गुलशन और कुलवंत की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन राजिंदर चोपड़ा और महिंदर कुमार का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की टीमें लगातार दोनों का इलाज करने में लगी है। उधर, नगर निगम की टीम ने जांच के दौरान पाया कि फैक्टरी में सुरक्षा उपकरण नहीं थे, जिस कारण आग ज्यादा फैल गई। बाकी जिस जगह फैक्टरी है वहां रास्ता भी काफी सकरा है। 


सुरक्षा उपकरण न होने के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया। थाना डिविजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश देनी शुरू दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed