फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against the accused who entered the showroom and assaulted and vandalized the showroom

Chandigarh News: शोरूम में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ आरोिपयों पर केस दर्ज

Thu, 07 Aug 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the accused who entered the showroom and assaulted and vandalized the showroom
चंडीगढ़। सेक्टर-22 बी स्थित शोरूम में घुसकर तोड़फोड़ करने, बेटे से मारपीट, बुजुर्ग दंपती को अगवा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने 88 साल के बुजुर्ग सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर करण शर्मा, वरुण शर्मा, सोनू और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दो अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे करण शर्मा अपने भाई वरुण शर्मा, युवक सोनू और अन्य के साथ टीन की चादरें तोड़कर जबरन शोरूम में घुस गया। इसके बाद चल रहे निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाया, फॉल्स सीलिंग तोड़ी, सुरेंद्र के बेटे और मजदूरों से मारपीट की। इसके अलावा पीड़ित दंपती के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

88 साल के पीड़ित बुजुर्ग सुरेंद्र कुमार चड्ढा ने शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-22बी के एससीओ 1008-09 के ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट के वैध किरायेदार हैं। उन्होंने करण शर्मा नामक युवक के साथ 6 सितंबर 2023 से 5 मई 2024 तक के लिए एक काउंटर आगे किराये पर देकर लाइसेंस डीड की थी। लाइसेंस समाप्त होने के बाद भी करण ने सामान नहीं हटाया। यह विवाद अदालत में चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed