फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against 10 people including Punjabi singer Sippy Gill in Mohali

Punjab: पंजाबी गायक सिप्पी गिल समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, प्रॉपर्टी डीलर और उसके दोस्त को पीटने का आरोप

Wed, 18 Oct 2023 09:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Oct 2023 09:06 PM IST
सार

पीड़ित कमलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी सनी ने उनके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया। इस कराण वह चक्कर खाकर गिर गए थे। जब उनका दोस्त तनिष्क बीच-बचाव करने लगा तो उसे भी रिवाल्वर दिखाकर धमकाया और पीटा गया।

विज्ञापन
Case filed against 10 people including Punjabi singer Sippy Gill in Mohali
पंजाबी गायक सिप्पी गिल। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मोहाली में पुलिस ने पंजाबी गायक सिप्पी गिल समेत 10 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि सिप्पी गिल और उनके दोस्तों ने होमलैंड सोसाइटी के पास एक दुकान के बाहर दो व्यक्तियों पर हमला कर उनसे मारपीट की।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने गायक संदीप सिंह गिल उर्फ सिप्पी गिल के अलावा सनी सेखों और हनी खान को नामजद किया है जबकि सात अज्ञात हैं। पुलिस मामले की सच्चाई पता लगाने के लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। शिकायकर्ता प्रॉपर्टी डीलर कमलजीत सिंह शेरगिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 अक्तूबर की शाम होमलैंड सोसाइटी के पास एक दुकान पर गए थे। इस दौरान उनका दोस्त तनिष्क भी साथ था। वहां से जब दोनों बाहर निकले तो सनी सेखों और हनी खान ने उन्हें आवाज देकर रोक लिया और अपने पास बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह और उनका दोस्त तनिष्क उनके पास गए तो पहले उन्होंने हालचाल पूछा, तभी वहां सिप्पी गिल आ गया। उसने आते ही दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद छह-सात लड़के और आ गए और उन्होंने भी उन्हें पीटा। इसके बाद सिप्पी गिल ने वहां रिवाल्वर निकाल लिया लेकिन गोली नहीं चल पाई। कमलजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि उनकी सिप्पी गिल से पुरानी जान-पहचान है। सिप्पी पर पहले ही कई मामले दर्ज हैं। उन मामलों में उन्होंने कुछ लोगों का साथ दिया था। इस बात से सिप्पी खफा था।

कमलजीत ने बताया कि कुछ दिन से उनकी रेकी की जा रही थी। उन पर तब हमला किया गया, जब उनके निजी सुरक्षाकर्मी साथ नहीं थे। वहीं, अपनी सुरक्षा के लिए मिले हथियार को भी वह घर पर भूल गए थे। पीड़ित कमलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी सनी ने उनके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया। इस कराण वह चक्कर खाकर गिर गए थे। जब उनका दोस्त तनिष्क बीच-बचाव करने लगा तो उसे भी रिवाल्वर दिखाकर धमकाया और पीटा गया।

आरोप- पुलिस जवानों ने भागने में की मदद

पीड़ित कमलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि मारपीट की इस घटना के बाद सभी आरोपी अपनी कार की तरफ चले गए थे। उस कार में पंजाब पुलिस के दो कर्मचारी बैठे थे। एक ड्राइवर सीट और दूसरा पुलिसकर्मी पीछे बैठा था। वारदात के बाद कार चालक पुलिसकर्मी तेजी से कार भगाकर ले गया। बता दें कि गायक सिप्पी पहले से विवादों में रहे हैं। उन पर लुधियाना समेत कई जगह मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed