फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case file against MLA Paraminder Sharma's brother in zirakpur

विधायक परमिंदर शर्मा के भाई सहित नजदीकियों पर केस दर्ज, दो गुटों में हुआ था झगड़ा

Wed, 05 Sep 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Updated Wed, 05 Sep 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Case file against MLA Paraminder Sharma's brother in zirakpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस ने बीते सप्ताह लोहगढ़ क्षेत्र में हुई दो गुटों की लड़ाई के संबंध में मंगलवार को दूसरे गुट, जिसमें हलका विधायक के भाई परमिंदर शर्मा (मिंटू) समेत करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है। इससे पहले पुलिस ने हलका विधायक के भाई वाले गुट की ओर से लालचंद की शिकायत पर दूसरे पक्ष के प्रेम सिंह और उसके पुत्र सुखविंदर सिंह, शाम सिंह व करीब आधा दर्जन अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे गुट प्रेम सिंह की ओर से शुरू से आरोप लगाया जा रहा था मारपीट दोनों ओर से हुई थी, जिसके उन्होंने सबूतों सहित शिकायत एसएसपी मोहाली को थी। इस पर एसएसपी मोहाली की हिदायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आज हलका विधायक पक्ष पर केस दर्ज किया है।  
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि विधायक एनके शर्मा की कंपनी सवित्री एन्क्लेव सोसायटी के सुपरवाइजर लालचंद ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया थी कि 25 अगस्त को जब वे अपनी दीवार का प्लास्टर कर रहे थे तो उनके पड़ोसी प्रेम सिंह और उसके पुत्र सुखविंदर सिंह मान व शाम सिंह ने करीब आधी दर्जन अज्ञात साथियों के साथ उनपर हमला कर दिया था और हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाद में दूसरी पक्ष के शाम सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों की तरफ से दिए बयानों व मौके की वीडियो व अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने विधायक के भाई परमिंदर शर्मा, उनके मामा बताए जाते लाल चंद, मुंशी पप्पू, हरीश अग्रवाल, गुलशन कुमार और इंदराज धीमान के अलावा आधी दर्जन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


वीडियो फुटेज के आधार पर की कार्रवाई : एएसआई
एएसआई अजीत सिंह ने कहा कि लोहगढ़ में एक रास्ते को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हुआ है। इसकी पूरी वीडियो फुटेज पुलिस के पास मौजूद है। इसमें हलका विधायक एनके शर्मा के भाई परविंदर शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed