फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Carnival will remin gramophone Gate

शहरवासियों के लिए इस बार बेहद खास होगा कार्निवाल

Tue, 19 Nov 2013 01:10 AM IST
रवि अटवाल/ अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Nov 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
Carnival will remin gramophone Gate

सिनेमा के 100 सालों के सुनहरे सफर की झलक इस बार चंडीगढ़ कार्निवाल में दिखाई देगी। हर बार की तरह इस बार भी कार्निवाल का गेट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

विज्ञापन


गेट को ग्रामोफोन की शेप में बनाया जा रहा है। आज की पीढ़ी बेशक ग्रामोफोन के बारे में कम जानती हो, लेकिन उम्रदराज लोगों के लिए ये बहुत खास है।

हर बार कार्निवाल का गेट कुछ अलग अंदाज में बनाया जाता है। इससे पहले कार्निवाल में जादू की नगरी और एक बार 33 फिट ऊंचा रोबोट का गेट बनाया जा चुका है।

कार्निवाल 22 से 24 नवंबर तक लेजर वैली में चलेगा। युवाओं के लिए इस बार कार्निवाल बेहद खास होगा और तीन दिनों तक मस्ती का पूरा मौका होगा।

इस बार सिनेमा के 100 सालों की थीम पर कार्निवाल होने जा रहा है। सिटको के जनरल मैनेजर एके मल्होत्रा ने बताया कि कार्निवाल में 100 से ज्यादा फिल्मी कलाकारों के पोस्टर और कट आउट्स लगेंगे। मुंबई के आरयू खान इन पोस्टरों को बना रहे हैं।
विज्ञापन


कहीं दिखेंगे दबंग तो कहीं कृष
हर बार कार्निवाल की शान बढ़ाते हैं आर्ट कॉलेज के फ्लोट्स। इस बार भी फ्लोट्स पर झांकियां निकाली जाएंगी। इन झाकियों पर लोगों को कहीं दबंग के सलमान खान तो कहीं कृष के ऋतिक की झलक मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा नाम जोकर की झांकी भी लोगों को देखने को मिलेंगी। आर्ट्स कॉलेज के छात्र इन दिनों इन फ्लोट्स को बनाने की तैयारी में जुटे हैं। ये फ्लोट्स रिक्शों पर तैयार किए जाते हैं।


केके और अमरिंदर के गीतों पर झूमेंगे युवा
मल्होत्रा ने बताया कि कार्निवाल में बॉलीवुड गायक केके और पंजाबी गायक अमरिंदर गिल की आवाज का जादू भी सुनने को मिलेगा। इनके अलावा हास्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed